• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

Cric Hindi News

  • National
  • Lifestyle
  • International
  • Entertainment
  • Sports

July Horoscope 2026: जुलाई में सोच-समझकर लें फैसले, जल्दबाजी में बिगड़ेगा बना बनाया खेल

June 25, 2026 by Uma Shankar

Horoscope July 2026 All Zodiac Signs: जुलाई का महीना थोड़ा ठहरने, सोचने और आराम से आगे बढ़ने का है. 16 जुलाई तक सूर्य मिथुन राशि में रहकर बातचीत, नेटवर्किंग और नई चीजें सीखने में मदद करेंगे. इसके बाद जब वे कर्क राशि में जाएंगे, तो आपका ध्यान बाहरी दुनिया से हटकर घर-परिवार और मानसिक शांति पर चला जाएगा. रिश्तों के मामले में 4 जुलाई से शुक्र का सिंह राशि में आना प्यार और एक नया स्पार्क लेकर आएगा. लोग काफी कॉन्फिडेंट फील करेंगे और घूमने-फिरने के मौके भी मिलेंगे. बस ध्यान रखें कि बुध पूरे जुलाई वक्री रहेंगे, इसलिए जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें और अपनी प्लानिंग को री-चेक करते रहें. इस बीच, मंगल आपको प्रैक्टिकल बनाए रखेंगे ताकि सभी जातक फ्यूचर गोल्स पर टिके रहें.

जुलाई में शायद उतनी तेजी से आगे न बढ़ें, लेकिन लाइफ में क्लेरिटी रहेगी. कामों में देरी हो सकती है, लेकिन वो फायदे के लिए ही हैं क्योंकि इस दौरान कुछ जरूरी बातों का पता चल सकता हैं. पुरानी बातचीत, अधूरे काम और उलझे हुए मामले इस महीने दोबारा सामने आ सकते हैं. महीने का पहला हफ्ता पुरानी चीजों को देखने, खुद को समझने और आगे की तैयारी करने के लिए सबसे अच्छा रहने वाला है.

16 जुलाई के बाद जब सूर्य कर्क राशि में जाएंगे, तब भावनाएं और दूसरों के साथ अपनापन बढ़ जाएगा. यह बदलाव बहुत से लोगों को उन चीजों और लोगों से दोबारा जोड़ेगा जो उनके दिल के करीब हैं. इस समय कर्क राशि में बैठे बृहस्पति पर्सनल ग्रोथ में मदद करेंगे और पारिवारिक मामलों को सुलझाने की समझ देंगे. कुल मिलाकर यह महीना जल्दबाजी में फैसले लेने का नहीं है, बल्कि धैर्य, समझदारी और सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाने का है.

जुलाई 2026 का मेष राशिफल

जुलाई के महीने में आपको अपने काम और अपने परिवार, दोनों को साथ लेकर चलना होगा. महीने के शुरुआती दो हफ्तों में आप काफी एक्टिव रहेंगे. लोगों से मिलना-जुलना होगा, कहीं आना-जाना लगा रहेगा और कुछ नया सीखने को भी मिलेगा. इस दौरान किसी जरूरी बातचीत से आपके हाथ कोई अच्छा मौका लग सकता है. बस एक बात का ध्यान रहे कि इस महीने जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला न लें. बुध की चाल वक्री है, इसलिए अगर आपने जल्दबाजी की या काम को ठीक से चेक नहीं किया, तो चीजें अटक सकती हैं या किसी से फालतू की गलतफहमी हो सकती है.

16 जुलाई के बाद आपका पूरा ध्यान अपने घर और परिवार पर चला जाएगा. आप अपनों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहेंगे और घर के माहौल को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे. आपकी लव लाइफ में पार्टनर के साथ रिश्तें अच्छे होंगे और आपसी प्यार बढ़ेगा. पैसों के मामले में हवा में बातें करने के बजाय सोच-समझकर बजट बनाकर चलें, तो फायदे में रहेंगे. कुल मिलाकर, यह महीना हड़बड़ी दिखाने का नहीं, बल्कि शांति और आराम से काम करने का है.

जुलाई 2026 का वृषभ राशिफल

जुलाई का महीना आपके लिए काफी बढ़िया रहेगा और आप बहुत प्रैक्टिकल होकर अपने काम निपटाएंगे. अच्छी बात यह है कि मंगल आपकी ही राशि में बैठे हैं, जो आपको एक अलग ही एनर्जी और फोकस देंगे ताकि आप अपने टारगेट से भटके नहीं. महीने के शुरुआती दो हफ्ते पैसों के मामले, जरूरी बातचीत और आगे की प्लानिंग के लिए बहुत अच्छे हैं. बस एक बात का ध्यान रखिएगा कि बुध की चाल थोड़ी उल्टी है, इसलिए कहीं भी पैसा इन्वेस्ट करने से पहले या किसी को कोई बड़ा वादा करने से पहले सब कुछ अच्छी तरह जांच-परख लें.

घर-परिवार की बात करें तो 4 जुलाई से शुक्र आपके घर के माहौल को काफी खुशनुमा बना देंगे. आपका मन करेगा कि आप अपनों के साथ ज्यादा वक्त बिताएं या अपने घर को थोड़ा और बेहतर बनाएं. 16 जुलाई के बाद लोगों से मिलना-जुलना और अपनी बात कहना आपके लिए काफी आसान हो जाएगा. इस दौरान कुछ नए लोगों से हुई बातचीत आपके बड़े काम आ सकती है. कुल मिलाकर, इस महीने बिना रुके अपनी तरफ से कोशिश करते रहें और थोड़ा सब्र रखें, आपको अपनी मेहनत का पूरा रिजल्ट मिलेगा.

जुलाई 2026 का मिथुन राशिफल

जुलाई का यह महीना पूरी तरह आपके बारे में है. 16 जुलाई तक सूर्य आपकी ही राशि में बैठे हैं, तो ज़ाहिर है कि आपका कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर रहेगा और लोग आपकी तरफ अट्रैक्ट होंगे. लेकिन ट्विस्ट ये है कि इसी दौरान बुध उल्टी चाल चल रहे हैं. इसका सीधा सा मतलब है कि चीजें वैसी नहीं होंगी जैसा आपने प्लान किया था. कामों में थोड़ी देरी हो सकती है, इसलिए चिढ़ने के बजाय अपनी पुरानी प्लानिंग को एक बार फिर से चेक कर लें कि कहीं कोई कमी तो नहीं रह गई.

महीने के आखिरी दो हफ्तों में आपका पूरा ध्यान कमाई, बैंक बैलेंस और पैसों की बचत पर आ जाएगा. आप अपने फ्यूचर को सुरक्षित करने के लिए थोड़े गंभीर हो जाएंगे. अच्छी बात यह है कि इस बीच दोस्तों और करीबियों के साथ आपका मिलना-जुलना बढ़ेगा, जिससे पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी. इस महीने रिश्तों को संभालने के लिए दूसरों की बात भी उतने ही ध्यान से सुनें जितनी अपनी सुनाते हैं. कुल मिलाकर, यह महीना थोड़ा रुककर खुद को बेहतर बनाने का है.

जुलाई 2026 का कर्क राशिफल

जुलाई की शुरुआत में लगेगा जैसे सब कुछ बहुत धीमा चल रहा है. पर फिक्र मत करिए, जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेंगे, आपकी लाइफ में स्पीड अपने आप आ जाएगी. महीने के पहले दो हफ्ते आराम से बैठकर आगे की प्लानिंग करने और खुद को थोड़ा टाइम देने के लिए सबसे अच्छे हैं. इस दौरान बुध की उल्टी चाल की वजह से पुरानी बातें, अधूरे पड़े काम या पास्ट का कोई पुराना किस्सा दोबारा आपके सामने आ सकता है. परेशान होने के बजाय इस समय का इस्तेमाल अपनी गलतियों को सुधारने और यह तय करने में करें कि आपके लिए सबसे जरूरी क्या है.

16 जुलाई को जैसे ही सूर्य आपकी राशि में आएंगे, आपका पूरा सीन ही बदल जाएगा. आपका कॉन्फिडेंस अचानक बढ़ जाएगा, काम करने का एक अलग ही जोश आएगा और आप अपने गोल्स को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएंगे. वैसे भी, गुरु आपकी ही राशि में बैठकर आपको सही रास्ता दिखाने और आगे बढ़ने में लगातार मदद कर रहे हैं. इसी बीच, शुक्र का सिंह राशि में जाना आपको अपनी सेविंग्स और पैसों के मामले में थोड़ा समझदारी से सोचने पर मजबूर करेगा. सीधे शब्दों में कहें तो, महीने का आखिरी आधा हिस्सा आपके लिए बहुत एनर्जेटिक और शानदार रहने वाला है.

जुलाई 2026 का सिंह राशिफल

जुलाई का महीना कह रहा है कि कहीं भी आंख बंद करके आगे बढ़ने से अच्छा है कि थोड़ा रुकें और पहले पूरी बात समझ लें. महीने के शुरुआती दो हफ्तों में दोस्तों का साथ मिलेगा और जान-पहचान के दम पर आपकी आगे की प्लानिंग को सपोर्ट मिलेगा. कुछ अच्छे लोग इस दौरान आपकी लाइफ में आ सकते हैं जो आपको बड़े काम की सलाह दे जाएं. बस एक बात का ध्यान रखिएगा कि बुध की उल्टी चाल की वजह से दोस्तों के बीच कोई गलतफहमी हो सकती है या बना-बनाया प्लान ऐन वक्त पर अटक सकता है, इसलिए जो भी कहें बिल्कुल साफ-साफ कहें.

4 जुलाई को शुक्र जैसे ही आपकी राशि में आएंगे, आपकी पर्सनैलिटी में एक अलग ही चमक आ जाएगी. आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, लोग आपकी तरफ अट्रैक्ट होंगे और आप लाइफ को खुलकर एंजॉय कर पाएंगे. इसके बाद 16 जुलाई को सूर्य के राशि बदलते ही आपकी दौड़-भाग थोड़ी कम होगी. तब आपका मन करेगा कि थोड़ा आराम किया जाए, खुद को दिमागी तौर पर मजबूत बनाया जाए और अकेले में वक्त बिताया जाए. पैसों के मामले में दिखावे या फालतू के खर्चों से दूर रहें. सीधे शब्दों में कहें, तो यह महीना खुद को ग्रूम करने और फ्यूचर की सॉलिड प्लानिंग करने के लिए सबसे बेस्ट है.

जुलाई 2026 का कन्या राशिफल

जुलाई के महीने में आपका पूरा फोकस अपने काम-काज और फ्यूचर के बड़े गोल्स पर रहेगा. महीने के शुरुआती दो हफ्तों में करियर के मामले में आप काफी एक्टिव रहेंगे. लेकिन पंगा ये है कि बुध उल्टी चाल चल रहे हैं, जिसकी वजह से आपको अपने प्लान्स में ऐन वक्त पर कुछ छोटे-मोटे बदलाव करने पड़ सकते हैं. ऐसे में चिढ़ने या परेशान होने के बजाय थोड़े सब्र से काम लें. इस समय कोई बहुत बड़ा या रिस्की कदम उठाने के बजाय चुपचाप अपने काम में लगे रहें, आपकी यही लगातार की गई मेहनत आपको वर्कप्लेस पर पहचान दिलाएगी.

4 जुलाई को शुक्र जैसे ही सिंह राशि में जाएंगे, आपका मन थोड़ा शांत होगा और आप खुद पर, अपनी हेल्थ पर ध्यान देना शुरू करेंगे. इसके बाद 16 जुलाई से आपका सोशल सर्कल काफी एक्टिव हो जाएगा. दोस्तों और काम के सिलसिले में जुड़े लोगों से आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा. वैसे भी, गुरुदेव टीम वर्क के जरिए आपको फायदा पहुँचाएंगे. सीधे शब्दों में कहें, तो यह महीना काम और मानसिक शांति के बीच एक बढ़िया बैलेंस बनाकर चलने का है.

जुलाई 2026 का तुला राशिफल

जुलाई का यह महीना कुएं के मेंढक न बने रहने की सलाह देता है. इसलिए थोड़ा बाहर निकलिए और अपनी सोच का दायरा बढ़ाइए. महीने के शुरुआती दो हफ्तों में अगर आप कुछ नया सीखने की सोच रहे हैं, कहीं घूमने का प्लान है या कोई नया एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, तो किस्मत आपका पूरा साथ देगी. बुध की वक्री चाल आपके बने-बनाए प्लान्स में थोड़ी अड़चन जरूर डालेगी, पर उसे लेकर अपना मूड खराब करने की जरूरत नहीं है. इसे एक मौके की तरह देखिए कि कहाँ क्या कमी रह गई है, उसे पहले ही ठीक कर लें.

4 जुलाई को शुक्र जैसे ही सिंह राशि में जाएंगे, आपकी सोशल लाइफ एकदम मस्त हो जाएगी. दोस्तों के साथ घूमना-फिरना बढ़ेगा और उठने-बैठने के लिए नए और मजेदार लोग मिलेंगे. इसके बाद 16 जुलाई से आपका पूरा ध्यान आपके काम-काज और करियर पर आ जाएगा. ऑफिस में अचानक आपके ऊपर कुछ नई जिम्मेदारियां डाली जा सकती हैं, पर अच्छी बात यह है कि आपके काम को नोटिस किया जाएगा और लोग आपकी तारीफ भी करेंगे. चाहे मामला पैसों का हो या दिल का, इस महीने जोश में आकर होश मत खोना; अभी सोच-समझकर लिया गया एक छोटा सा फैसला भी आपको आगे चलकर बहुत लंबा फायदा देगा.

जुलाई 2026 का वृश्चिक राशिफल

जुलाई का महीना आपसे कह रहा है कि लाइफ में जो भी बदलाव आ रहे हैं, उन्हें एक्सेप्ट करिए और शॉर्ट-कट मारने की बजाय लंबे समय का सोचकर चलिए. महीने के शुरुआती दो हफ्तों में आपका पूरा ध्यान पैसों की लेन-देन, अपनी जिम्मेदारियों और प्रैक्टिकल होकर फैसले लेने पर रहेगा. यहाँ पर बुध की उल्टी चाल आपको साफ-साफ वॉर्निंग दे रही है कि किसी भी तरह के पेपरवर्क, एग्रीमेंट या बड़े इन्वेस्टमेंट के मामले में आंख बंद करके भरोसा मत करना, वरना नुकसान हो सकता है.

4 जुलाई को शुक्र जैसे ही सिंह राशि में जाएंगे, तब समाज और आपके वर्कप्लेस पर आपका रूतबा बढ़ेगा. लोग आपको नोटिस करना शुरू करेंगे, आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और आप अपनी अचीवमेंट्स के दम पर अपनी पहचान बना लेंगे. इसके बाद 16 जुलाई से जैसे ही सूर्य राशि बदलेंगे, आपके लिए कुछ नया सीखने, कहीं ट्रैवल करने या खुद को ग्रूम करने के नए रास्ते खुलेंगे. कुल मिलाकर, यह महीना हड़बड़ी का नहीं है; थोड़ा समझदार बनिए, सब्र रखिए और लाइफ में जो नए मौके मिल रहे हैं उनका फायदा उठाइए.

जुलाई 2026 का धनु राशिफल

जुलाई के महीने में आपका पूरा फोकस आपके रिश्तों, पार्टनरशिप और लोगों के साथ तालमेल बिठाने पर रहेगा. महीने के शुरुआती दो हफ्तों में सूर्य देव की वजह से आप टीम वर्क में अच्छा करेंगे और दूसरों के साथ मिलकर काम करने का मौका मिलेगा. लेकिन बुध की उल्टी चाल की वजह से पुरानी गलतफहमियां या पास्ट के कुछ अनसुलझे मुद्दे दोबारा आपके सामने आ सकते हैं. ऐसे में शांति से बैठकर बात निपटाना ही समझदारी होगी.

अच्छी बात यह है कि सिंह राशि में बैठे शुक्र आपके मूड को एकदम बढ़िया रखेंगे. आपका घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है, कुछ नया सीखने का मन करेगा और आप काफी पॉजिटिव फील करेंगे. इसके बाद 16 जुलाई से आपका ध्यान पैसों के मैनेजमेंट, जॉइंट इन्वेस्टमेंट और अपनी इमोशनल लाइफ को बेहतर बनाने पर चला जाएगा. वैसे भी, बृहस्पति आपको अंदर से मैच्योर बना रहे हैं ताकि आप सही फैसले ले सकें. सीधे शब्दों में कहें, तो यह महीना ईगो साइड में रखकर अपनों से खुलकर बात करने और रिश्तों को मजबूत बनाने का है.

जुलाई 2026 का मकर राशिफल

जुलाई के महीने में आपका पूरा फोकस अपनी लाइफ को ट्रैक पर लाने, काम को सही तरीके से मैनेज करने और डेली रूटीन को सुधारने पर रहेगा. महीने के शुरुआती दो हफ्तों में थोड़ी भागदौड़ हो सकती है. एक साथ कई काम आपके सिर पर आ सकते हैं और आपको मल्टीटास्किंग करनी पड़ सकती है. ऐसे में बुध की उल्टी चाल आपको आगे बढ़ने से पहले अपने प्लान्स को एक बार दोबारा चेक करने की सलाह देती है. अगर कुछ कामों में थोड़ी-बहुत देरी हो भी जाए, तो बेवजह का स्ट्रेस लेने की जरूरत नहीं है.

4 जुलाई को शुक्र जैसे ही सिंह राशि में जाएंगे, आपके इमोशनल रिश्ते और अपनों के साथ आपका भरोसा और भी गहरा हो जाएगा. इसके बाद 16 जुलाई से जैसे ही सूर्य राशि बदलेंगे, आपका पूरा फोकस आपके रिश्तों और पार्टनरशिप पर शिफ्ट हो जाएगा. अगर किसी के साथ कोई मनमुटाव है या बॉन्डिंग अच्छी करनी है, तो बैठकर खुलकर बात करने से सब ठीक हो जाएगा. पैसों के मामले में भी इस महीने थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है. सीधे शब्दों में कहें, तो बिना जल्दबाजी के, थोड़े प्रैक्टिकल होकर और सब्र के साथ चलेंगे तो इस महीने पूरा फायदा उठा पाएंगे.

जुलाई 2026 का कुंभ राशिफल

जुलाई का महीना अपने टैलेंट को बाहर निकालने और वो काम करने के हैं, जो आपको अंदर से खुशी देते हों. महीने के शुरुआती दो हफ्तों में आपका मन अपने शौक पूरे करने, लव लाइफ को टाइम देने या कुछ नया सीखने में ज्यादा लगेगा. बुध की उल्टी चाल की वजह से कुछ पुराने अधूरे काम या प्रोजेक्ट्स दोबारा आपके सामने आ सकते हैं. टेंशन लेने की बजाय अच्छा होगा कि किसी नई चीज को शुरू करने से पहले पुराने रुके हुए कामों को निपटाकर फ्री हो जाएं.

4 जुलाई को शुक्र जैसे ही सिंह राशि में जाएंगे, आपकी लव लाइफ और खास रिश्तों में एकदम से बहार आ जाएगी. अगर पार्टनर के साथ कोई अनबन चल रही थी तो वो दूर होगी और आपसी बॉन्डिंग पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो जाएगी. इसके बाद 16 जुलाई से आपकी दौड़-भाग थोड़ी बढ़ेगी और आपका ध्यान अपनी सेहत, डेली रूटीन और ऑफिस के कामकाज पर शिफ्ट हो जाएगा. आपकी लाइफस्टाइल में सुधार आएगा. कुल मिलाकर कहें तो, यह महीना मजे करने और अपनी जिम्मेदारियों को संभालने के बीच एक बढ़िया बैलेंस बनाने का है.

जुलाई 2026 का मीन राशिफल

जुलाई के शुरुआती दो हफ्तों में बाहर की दौड़-भाग छोड़कर अपने घर-परिवार और अपनी मानसिक शांति पर ध्यान दें. इस दौरान बुध की उल्टी चाल से परिवार की कोई पुरानी बात, प्रॉपर्टी का कोई अटका हुआ मामला या पुराना किस्सा दोबारा सामने आ सकता है. चिढ़ने या बहस करने के बजाय शांति से बैठकर बात करेंगे, तो मामला आसानी से सुलझ जाएगा.

16 जुलाई को जैसे ही सूर्य राशि बदलेंगे, आपके सिर से सारा बोझ उतर जाएगा. लाइफ में खुशियां, रोमांस और एक अलग ही कॉन्फिडेंस वापस लौट आएगा. वैसे भी, बृहस्पति आपकी पढ़ाई, पर्सनल लाइफ और क्रिएटिविटी को पूरा सपोर्ट कर रहे हैं. इसी बीच, शुक्र सिंह राशि में होंगे, अपनी सेहत पर ध्यान दें और डेली रूटीन को थोड़ा सुधारे. अगर आप अपनों के सामने खुलकर अपनी बात रखेंगे, तो आपके रिश्ते और मजबूत होंगे. सीधे शब्दों में कहें तो, महीने का आखिरी हिस्सा आपके लिए काफी हल्का-फुल्का, सुकून देने वाला और शानदार रहने वाला है.

साल 2026 में आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? सभी 12 राशियों का वार्षिक भविष्यफलॉ

ये साल किन मूलांक वालों के लिए है लकी, किसे करना पड़ेगा स्ट्रगल? अंक ज्योतिष से जानें अपना वार्षिक राशिफल

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए astropatri.com पर संपर्क करें.

About Uma Shankar

Uma Shankar writes about finance, business, and investment topics. He simplifies complex subjects like stock market, banking, tax, and cryptocurrency to help readers make informed financial decisions. Data-driven reporting is his strength.

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • September Horoscope 2026: इस सितंबर आपकी जिंदगी में आ सकता है बड़ा बदलाव, जानिए क्या है खास
  • Weekly Horoscope 03 August to 09 August 2026: वृषभ, कर्क सहित इन राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, लेकिन जल्दबाजी से बचें
  • Cannot leave wife after rape… Why is this decision of Madhya Pradesh High Court important?
  • Viral Video: Neither the lock was broken, nor there was any dent, the rat turned out to be the ‘thief’ of jewelery worth lakhs, the shocking scene was captured in CCTV
  • Punjab: Second campaign of war against drugs, ‘Leadership in Mental Health Program’ will start soon

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026

Categories

  • Entertainment
  • International
  • Lifestyle
  • National
  • Sports

Copyright © 2026