
Saptahik Rashifal 03 August to 09 August 2026 (साप्ताहिक भविष्यफल 03 अगस्त से 09 अगस्त 2026): यह हफ्ता थोड़ा रुककर चीजों को समझने और फैसलों को पक्का करने का है. शुरुआत में चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे, जिससे पुरानी उलझने इस हफ्ते सुलझ जाएंगी. आप थोड़ा खुद के लिए समय निकालेंगे. फिर 4 अगस्त की रात जैसे ही चंद्रमा मेष राशि में जाएंगे, अचानक से एक नया जोश और आत्मविश्वास महसूस होने लगेगा. जो काम हफ्तों से अटके थे, वे फटाफट निपटने लगेंगे. 5 अगस्त की रात को बुध ग्रह कर्क राशि में जाएंगे, जिससे आपकी बातचीत में मिठास आएगी और अपनी बात दूसरों के दिल तक पहुंचाना आसान हो जाएगा. 7 अगस्त से चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में होंगे, जो पैसों के लिहाज से काफी मजबूती देंगे. अगर कोई बजट सेट करना हो या सेविंग्स का प्लान बनाना हो, तो ये दिन सबसे बढ़िया रहेंगे.
वृषभ, कर्क, कन्या, मकर और मीन राशि वालों के लिए यह हफ्ता तरक्की के नए रास्ते खोलने वाला है. हफ्ते के बीच में पैसों से जुड़ी पुरानी उलझनें सुलझेंगी, जिससे आगे की प्लानिंग करना आसान हो जाएगा. काम में दिमागी तेजी तो पूरी रहेगी, बस कागजी कार्रवाई या किसी बड़े वादे में जल्दबाजी मत कीजिएगा. घर-परिवार में अगर कोई पुरानी अनबन चल रही है, तो बातचीत करके बातें सुलझाने का यह सही मौका है. पूरे हफ्ते हवा में उड़ने के बजाय थोड़ा प्रैक्टिकल होकर सोचें और अपने तजुर्बे पर भरोसा रखें, कामयाबी का यही सीधा रास्ता है.
मेष साप्ताहिक राशिफल 03 अगस्त से 09 अगस्त 2026
घर का कोई ऐसा काम जो हफ्तों से लटका पड़ा है, उसे निपटाने का यही सही मौका है. हफ्ते की शुरुआत में मन थोड़ा शांत और अपने आप में सिमटा रहेगा, पर यह खामोशी ज्यादा देर टिकने वाली नहीं है. जल्द ही अंदर एक अलग ही छटपटाहट और जोश जागेगा. आत्मविश्वास ऐसा छलकेगा कि किसी बंद पड़े काम को फिर से शुरू करने का मन बना सकते हैं. लोग भी आपकी इस एनर्जी को नोट करेंगे. दफ्तर में साथ काम करने वालों से बातचीत बढ़िया रहेगी, बस अपनी बात कहते टाइम थोड़ा नरमी से पेश आएं.
जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेंगे, पैसों की उलझनें सुलझने लगेंगी. जो खर्च कल तक सिरदर्द बने हुए थे, अब समझ में आने लगेंगे और बचत का कोई पुराना आइडिया फिर से काम आ सकता है. बीच हफ्ते में घर के किसी बंदे को लेकर कोई फैसला लेना पड़ सकता है, हड़बड़ी न . हफ्ते के आखिरी दिनों में थोड़ा घूमना-फिरना और लोगों से मिलना-जुलना बढ़ेगा. इस हफ्ते कोई पुराना दोस्त अचानक टकरा सकता है या उसका फोन आ सकता है. बातों में मिठास रहेगी, तो कोई पुरानी खींचतान खत्म करनी हो तो यही सही टाइम है. आवेश में आकर ऐसा कोई वादा न करें, जिसे बाद में निभाना मुश्किल हो जाए .
उपाय: सुबह उठकर तांबे के लोटे में पानी और थोड़ा सा लाल फूल डालकर सूर्यदेव को जल चढ़ाएं, पूरा दिन पॉजिटिव और एनर्जेटिक गुजरेगा.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 03 अगस्त से 09 अगस्त 2026
यह हफ्ता एक ठहरे हुए तालाब की तरह शांत और सुकून से शुरू होगा. इन दिनों दोस्तों का साथ बहुत अच्छा लगेगा और किसी पुरानी बातचीत या अनबन में फिर से मिठास घुल सकती है. शुरुआत में मन थोड़ा अपने आप में रहेगा, बोलने से ज्यादा दूसरों को सुनना पसंद करेंगे. बस ध्यान रखें, इस दौरान जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें. पहले अपनी नींद पूरी करें, थकावट उतारें, फिर ठंडे दिमाग़ से सोचें.
इसके बाद अचानक माहौल बदलेगा. अंदर एक अलग ही कॉन्फिडेंस महसूस होगा और दिमागी सुकून वापस लौटेगा, जो पिछले कुछ दिनों से कहीं खो गया था. अपने लुक या पर्सनालिटी पर ध्यान देने का यह सबसे सही टाइम है, चाहे कोई नया हेयरस्टाइल ट्राई करना हो या वार्डरॉब री-सेट. पैसों के मामले में भी यह समय बहुत बढ़िया है. सेविंग्स या इन्वेस्ट करने का कोई प्लान चल रहा था तो उसे अब आगे बढ़ा सकते हैं. परिवार के किसी बड़े-बुजुर्ग के साथ बैठकर बातें करना आपको बहुत शांति देगा.
हफ्ता खत्म होते-होते अपने खर्चों पर थोड़ा लगाम कसनी पड़ेगी. बाजार में लुभावने ऑफर्स देखकर मन ललचा सकता है, पर जो चीज काम की न हो, उसे अभी टाल देना ही समझदारी है. किसी से भी उधार या मुफ्त में कुछ लेने से इन दिनों बचें.
उपाय: मां लक्ष्मी की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करें, घर में बरकत और सुख-शांति बनी रहेगी.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 03 अगस्त से 09 अगस्त 2026
इस हफ्ते की शुरुआत होते ही जिम्मेदारियों का बोझ थोड़ा ज्यादा लग सकता है, जैसे हर काम एक साथ ही सामने आ गया हो. पर घबराने की जरूरत नहीं है, सब धीरे-धीरे सेट हो जाएगा. हफ्ते के शुरुआत में ही कोई दोस्त या पुराना जानने वाला सही टाइम पर आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है. आपके अंदर ऊर्जा भरपूर रहेगी और हर काम को निपटाने का मन करेगा, पर इसी चक्कर में थोड़ा उतावलापन भी आ सकता है. छोटी-छोटी बातों पर खिझने से बचें, खासकर घर के माहौल में.
हफ्ते के बीच में हर चीज के बारे में जरूरत से ज्यादा सोच-विचार बंद कर दीजिए. बार-बार सोचने से सिर्फ कन्फ्यूजन बढ़ेगी, जबकि कई बार पहला फैसला ही सबसे सही होता है. थोड़ा ठहरकर काम करेंगे तो चीजें बेहतर समझ आएंगी. हफ्ते के आखिरी दिनों में आपका आत्मविश्वास फिर से पटरी पर लौट आएगा.
आपकी बातचीत में एक अलग ही क्लैरिटी दिखेगी, जिससे लोग प्रभावित होंगे. नेटवर्किंग या किसी पुराने संपर्क से कोई नया मौका मिल सकता है, उसे हाथ से न जाने दें. पैसों को लेकर घर में कोई चर्चा रुकी थी, तो बैठकर बात कर लें, मामला सुलझ जाएगा.
उपाय: रोज “ॐ बुधाय नमः” का जाप करें, इससे दिमागी उथल-पुथल शांत होगी और फैसले लेने में आसानी रहेगी.
कर्क साप्ताहिक राशिफल 03 अगस्त से 09 अगस्त 2026
यह हफ्ता आपके लिए एक नई उम्मीद और ताजगी लेकर आ रहा है. कुछ नया सीखने की ललक जागेगी, चाहे कोई नई किताब पढ़ना हो या किसी कोर्स में हाथ आजमाना हो. हालांकि, हफ्ते की शुरुआत में काम और जिम्मेदारियों का दबाव थोड़ा बढ़ा हुआ रहेगा, दफ्तर में काम का बोझ थोड़ा ज्यादा लग सकता है. इस दौरान अपने सीनियर अफसरों के साथ थोड़ा सब्र से काम लें. अगर कोई बात आपके मन मुताबिक न भी हो, तो तुरंत जवाब देने के बजाय थोड़ा ठहरकर सोचें, यही समझदारी होगी.
जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेंगे, टीम वर्क का बेहतरीन फायदा मिलेगा. साथ काम करने वाले लोग आपकी बात को तवज्जो देंगे और किसी प्रोजेक्ट में आपकी मेहनत की तारीफ भी हो सकती है. इस सराहना से आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा. हफ्ते के आखिरी दिनों में कोई नया काम शुरू करने की जल्दबाजी बिल्कुल न करें, वरना काम बीच में अटक सकता है. पहले पूरी प्लानिंग करें, फिर कदम बढ़ाएं. इस दौरान आपकी बातचीत में एक अलग ही गहराई और समझदारी दिखेगी, जिससे कोई पुराना अटका हुआ फैसला आसानी से सुलझ जाएगा. परिवार के साथ भी दिल से दिल की बात करने का यह सही समय है.
उपाय: सोमवार के दिन भगवान शिव को दूध अर्पित करें, इससे मन शांत रहेगा और दिमागी उलझनें दूर होंगी.
सिंह साप्ताहिक राशिफल 03 अगस्त से 09 अगस्त 2026
हफ्ते की शुरुआत ही यह इशारा कर रही है कि पैसों के लेन-देन में थोड़ा संभलकर कदम रखें, खासकर अगर मामला पार्टनरशिप या जॉइंट अकाउंट से जुड़ा हो. किसी भी बड़े लेन-देन से पहले दो बार सोचना ही समझदारी है. जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेंगे, आपका खोया हुआ कॉन्फिडेंस अपने आप लौटने लगेगा. घूमना-फिरना या कुछ नया सीखने का मन फिर से बना सकते हैं. कोई कोर्स, वर्कशॉप या सेमिनार अगर आपका ध्यान खींच ले, तो इसे नजरअंदाज मत कीजिएगा.
इस हफ्ते आपका अनुशासन ही आपकी सबसे बड़ी ताक़त साबित होगा. जो लोग अपने काम में निरंतरता बनाए रखेंगे, उन्हें दफ्तर या बिजनेस में अलग पहचान मिल सकती है. काम की तारीफ हो सकती है या कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. हफ्ते के आखिरी दिनों में दोस्तों और काम-धंधे से जुड़े रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी. पुराने लोगों से फिर से बातचीत शुरू हो सकती है और नए लोगों से मिलना-जुलना भी फायदेमंद रहेगा. बस एक बात का ध्यान रखें कि बातचीत के दौरान दूसरों में कमियां निकालने या कड़ा लहजा अपनाने से बचें, वरना बनी-बनाई बात बिगड़ सकती है. थोड़ी नरमी से काम लेंगे तो हर मामला आसानी से निपट जाएगा.
उपाय: जब भी समय मिले आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, इससे अंदर से हिम्मत और विचारों में क्लैरिटी मिलेगी.
कन्या साप्ताहिक राशिफल 03 अगस्त से 09 अगस्त 2026
यह हफ्ता खास तौर पर आपके रिश्तों और पार्टनरशिप के इर्द-गिर्द घूमने वाला है, फिर चाहे वह लाइफ पार्टनर हो या बिजनेस पार्टनर . हफ्ते की शुरुआत में पैसों या साझा लेन-देन से जुड़े मामलों को थोड़ा संभलकर निपटाएं, ताकि कोई बेवजह की ग़लतफहमी न खड़ी हो. बीच के दिनों में क़िस्मत का साथ मिलता हुआ दिखेगा. अंदर से कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और पढ़ाई, यात्रा या कुछ नया सीखने का कोई पुराना प्लान फिर से आगे बढ़ सकता है.
आगे चलकर दफ्तर में अचानक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है. कोई नया प्रोजेक्ट या नया रोल आपके हिस्से आ सकता है. इसे बोझ समझने के बजाय खुद की काबिलियत को साबित करने का मौका समझें. आपकी अपनी ही राशि में शुक्र के होने से आपकी पर्सनालिटी में एक अलग ही निखार और अट्रैक्शन रहेगा. लोग आपकी बातों से इम्प्रेस होंगे, बस अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी और सादगी बनाए रखें, क्योंकि हवा में उड़ने से बने-बनाये रिश्ते बिगड़ते देर नहीं लगती. इसके अलावा, अपनी डेली रूटीन में थोड़े सुधार करें, यह सेहत के लिए आगे चलकर बहुत फायदेमंद रहेगा.
उपाय: शुक्रवार के दिन माँ दुर्गा को सफेद फूल चढ़ाएं, इससे रिश्तों में मिठास और आपसी समझ बनी रहेगी.
तुला साप्ताहिक राशिफल 03 अगस्त से 09 अगस्त 2026
आपकी डेली रूटीन और सेहत के लिहाज से यह हफ्ता बहुत बढ़िया शुरुआत लेकर आ रहा है. अगर आप काफी समय से वर्कआउट शुरू करने या खान-पान सुधारने की सोच रहे थे, तो अब आलस छोड़कर शुरुआत कर ही दीजिए. हफ्ते के शुरुआती दिनों में आपका ध्यान रिश्तों और पार्टनरशिप पर ज्यादा रहेगा. किसी अपने या पार्टनर के साथ दिल की बात शेयर करने का अच्छा मौका मिलेगा.
इसके बाद पैसों से जुड़े मामलों में अच्छी राहत मिलती दिख रही है. काफी समय से अटका हुआ कोई वित्तीय मसला आखिरकार सुलझ जाएगा, जिससे मन का बोझ हल्का होगा. जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेंगे, घूमना-फिरना, पढ़ाई-लिखाई और लोगों से बातचीत के लिए माहौल एकदम बढ़िया बनता चला जाएगा. हो सकता है किसी छोटी ट्रिप का प्लान बन जाए या पढ़ाई से जुड़ा कोई काम रफ्तार पकड़ ले. इसी बीच दफ्तर में वरिष्ठों (बॉस या सीनियर्स) के साथ करियर को लेकर कोई काम की बात हो सकती है. अपनी बात बिना झिझक के साफ-साफ रखें. शाम के वक़्त पार्टनर या किसी खास के साथ बाहर घूमने जाना मन को सुकून देगा.
उपाय: मां लक्ष्मी की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करें, आर्थिक स्थिति मजबूत और स्थिर बनी रहेगी.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 03 अगस्त से 09 अगस्त 2026
यह हफ्ता क्रिएटिविटी और खुशियों से भरा रहने वाला है. अपनों के साथ मिलेगा, घर में या दोस्तों के साथ किसी जश्न का माहौल बन सकता है. हालांकि, हफ्ते की शुरुआत में काम का दबाव अचानक बढ़ सकता है और डेडलाइन को लेकर थोड़ी टेंशन महसूस हो सकती है. ऐसे में पैनिक होने के बजाय ठंडे दिमाग़ से एक-एक करके काम निपटाएं, तनाव लेने से बात और बिगड़ेगी.
इसके बाद का समय रिश्तों के लिहाज से बहुत खूबसूरत रहने वाला है. पार्टनर या करीबियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा और अगर कोई पुरानी अनबन चल रही थी, तो वो भी अपने आप दूर हो जाएगी. हफ्ते के आखिरी दिनों में पैसों के मामलों में थोड़ा सोच-समझकर फैसला लेना ही फायदेमंद रहेगा. अगर कहीं नया इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं, तो पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें. इस पूरे हफ्ते आपका संतुलित दिमाग ही आपकी सबसे बड़ी ताक़त बनेगा. जब भी किसी फैसले में उलझन लगे, थोड़ा ठहरें और शांत मन से सोचें, रास्ता अपने आप साफ दिखने लगेगा.
उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं, इससे अंदरूनी हिम्मत और मानसिक संतुलन बना रहेगा.
धनु साप्ताहिक राशिफल 03 अगस्त से 09 अगस्त 2026
यह हफ्ता पूरी तरह आपके घर-परिवार के इर्द-गिर्द घूमने वाला है. पारिवारिक बातचीत या किसी बड़े फैसले में आपकी राय काफी मायने रखेगी. शुरुआत के दिनों में मन खुशमिजाज रहेगा, अंदर से आत्मविश्वास झलकेगा और क्रिएटिविटी चरम पर होगी. हो सकता है आप कोई पुराना शौक, जैसे पेंटिंग या म्यूजिक, फिर से शुरू करें.
सेहत के लिहाज से अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे. अगर आपने पहले से कोई डाइट या वर्कशॉप का रूटीन शुरू किया था, तो उसका असर अब साफ दिखेगा. दफ्तर या डेली लाइफ के काम-काज को व्यवस्थित करना भी इस दौरान काफी आसान रहेगा. जैसे-जैसे हफ्ता आगे बढ़ेगा, पार्टनरशिप या किसी जरूरी डील पर बातचीत हो सकती है. चाहे वो बिजनेस से जुड़ी हो या आपकी पर्सनल लाइफ से. पैसों के मामलों में थोड़ा सोच-समझकर आगे बढ़ें और जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें. इस हफ्ते आपकी भावनात्मक समझ गहरी होगी, जिससे आप अपनों की बात बेहतर समझ पाएंगे और लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ते में एक ठहराव और सुकून महसूस करेंगे.
उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं और अपने गुरुओं व घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना न भूलें, इसका सकारात्मक फल जरूर मिलेगा.
मकर साप्ताहिक राशिफल 03 अगस्त से 09 अगस्त 2026
इस हफ्ते बातचीत और भाग-दौड़ का सिलसिला बनेगा. दोस्तों के साथ गपशप हो या काम के सिलसिले में लोगों से मिलना-जुलना, आप काफी एक्टिव रहेंगे. हफ्ते की शुरुआत में आपका ध्यान घर-परिवार पर ज्यादा रहेगा और पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने का कोई मौका आपके सामने आ सकता है.
आगे चलकर निजी जिंदगी में खुशियां और सुकून महसूस होगा. घर में कोई छोटा-मोटा जश्न या खुशी का पल आ सकता है. हफ्ते के आखिरी दिनों में अपने डेली रूटीन और सेहत की आदतों को सुधारना बहुत फायदेमंद रहेगा. अगर कोई नई अच्छी आदत अपनाने की सोच रहे थे, तो शुरुआत करने का यही सही समय है. बढ़ती जिम्मेदारियों के चक्कर में खुद पर बेवजह दबाव मत डालिए, जहां जरूरत हो वहां साफ ‘ना’ कहना भी सीखिए. ससुराल पक्ष से भी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है.
उपाय: शनिवार के दिन शनिदेव के आगे तिल के तेल का दीपक जलाएं, इससे जिंदगी में अनुशासन और स्थिरता बनी रहेगी.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 03 अगस्त से 09 अगस्त 2026
इस हफ्ते पैसों के मामलों में थोड़ा सोच-समझकर चलें. कोई पुराना खर्च या निवेश फिर से सामने आ सकता है, इसलिए एक बार अपने बजट को री-चेक कर लेना ही समझदारी होगी. हफ्ते की शुरुआत में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोगों से अपनी बात कहने में काफी सहजता महसूस होगी.
इसके बाद घर-परिवार का माहौल शांत रहेगा, जिससे मन को काफी सुकून मिलेगा. अपनों का साथ आपको भावनात्मक तौर पर मजबूत बनाएगा. जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेंगे, लाइफ में थोड़ा रोमांस, क्रिएटिविटी और ताजगी देखने को मिलेगी. पार्टनर या किसी खास के साथ घूमने-फिरने या कुछ नया प्लान करने का बेहतरीन मौका मिलेगा. बस एक बात का ध्यान रखें कि अपने फ्यूचर के फाइनेंशियल गोल्स को ध्यान में रखकर ही आगे बढ़ें. किसी भी बड़े इन्वेस्टमेंट या फैसले में जल्दबाजी न करें, पहले पूरी जानकारी जुटा लें.
उपाय: रोज “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जाप करें, इससे दिमागी उथल-पुथल शांत होगी और सही फैसले लेने में मदद मिलेगी.
मीन साप्ताहिक राशिफल 03 अगस्त से 09 अगस्त 2026
यह हफ्ता आपके लिए आत्म-चिंतन और अंदरूनी मजबूती लेकर आ रहा है. माहौल आपके मुताबिक रहेगा, मन शांत रहेगा और भीतर से एक अलग ही ताक़त महसूस होगी. हफ्ते की शुरुआत में आपका ध्यान कमाई और व्यावहारिक चीजों पर ज्यादा रहेगा. पैसों से जुड़ी कोई पुरानी उलझन इस दौरान आसानी से सुलझ सकती है.
जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेंगे, कुछ नया सीखने, बातचीत करने और काम की मुलाक़ातों के लिए माहौल एकदम बढ़िया रहेगा. इस दौरान बना कोई नया संपर्क आगे चलकर आपके बहुत काम आने वाला है. हफ्ते के आखिरी दिनों में घर-परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सामने आ सकती हैं. इन्हें टालने के बजाय टाइम रहते निपटा लेना ही समझदारी होगी. इसी दौरान आपकी क्रिएटिविटी भी चरम पर होगी और अपनी भावनाओं को बयां करना काफी आसान लगेगा. अगर कोई पुराना लिखने-पढ़ने या आर्ट से जुड़ा काम अधूरा पड़ा था, तो उसे फिर से शुरू कर सकते हैं. अपने पालतू जानवर के साथ वक्त बिताना आपको बेहद सुकून देगा.
उपाय: घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व कोने) को एकदम साफ और हल्का रखें. जरूरतमंदों को पीले रंग की खाने की चीजें दान करें, इससे मानसिक शांति और सकारात्मकता बनी रहेगी.
ये भी पढ़ें-
साल 2026 में आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? सभी 12 राशियों का वार्षिक भविष्यफल
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए astropatri.com पर संपर्क करें.
Leave a Reply