
देश में पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिश्रित ईंधन (E-20 पेट्रोल) को लेकर ‘लोकल सर्कल्स’ (LocalCircles) का हालिया सर्वे चर्चा में है, जिसके अनुसार 53% पेट्रोल वाहन मालिक सरकार द्वारा इसके लागू करने की प्रक्रिया से नाखुश हैं. 66% लोगों ने अपनी गाड़ियों की माइलेज में भारी गिरावट आने की शिकायत की है. इसी बीच सरकार ने पहली बार उन 501 कंपनियों की लिस्ट सार्वजनिक की है, जो ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) को पेट्रोल में मिलाने के लिए इथेनॉल की सप्लाई कर रही हैं. सरकारी आंकड़े बताते हैं कि सिर्फ तीन साल में इथेनॉल खरीद पर तेल कंपनियों का खर्च करीब 1.72 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सार्वजनिक तेल कंपनियों ने 2023-24 में इथेनॉल खरीद पर ₹48,757 करोड़, 2024-25 में ₹73,996 करोड़ और 2025-26 (जून तक) ₹49,577 करोड़ खर्च किए हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि इस तेजी से बढ़ते कारोबार का सबसे बड़ा फायदा किन कंपनियों को मिल रहा है?
501 कंपनियों की लिस्ट जारी
अगर आपको लगता है कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने का फायदा सिर्फ सरकार को होता है, तो तस्वीर अब इससे कहीं बड़ी हो चुकी है. पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने (Ethanol Blended Petrol Programme) की नीति ने देश में एक नया उद्योग खड़ा कर दिया है. संसद में पेश दस्तावेजों के मुताबिक, 16 जुलाई 2026 तक 501 कंपनियां ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के साथ पंजीकृत हैं, जो पेट्रोल में मिलाने के लिए फ्यूल ग्रेड इथेनॉल की सप्लाई कर रही हैं.
इन कंपनियों में चीनी मिलें, डिस्टिलरी, बायोफ्यूल निर्माता, कृषि आधारित उद्योग और कई निजी कंपनियां शामिल हैं. सरकार का कहना है कि इथेनॉल ब्लेंडिंग का उद्देश्य कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करना, किसानों की आय बढ़ाना और प्रदूषण घटाना है. लेकिन दूसरी ओर इस नीति ने इथेनॉल उद्योग को हजारों करोड़ रुपये का नया बाजार भी दे दिया है.
Photo-Getty Images
तीन साल में 1.72 लाख करोड़ रुपये का कारोबार
सरकारी आंकड़े बताते हैं कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों (IOCL, BPCL और HPCL) ने इथेनॉल खरीद पर लगातार रिकॉर्ड खर्च किया है.
यानी केवल तीन वर्षों में इथेनॉल खरीद पर करीब ₹1.72 लाख करोड़ खर्च किए जा चुके हैं.
| इथेनॉल सप्लाई वर्ष | खरीद पर खर्च |
| 2023-24 | ₹48,757 करोड़ |
| 2024-25 | ₹73,996 करोड़ |
| 2025-26 (जून 2026 तक) | ₹49,577 करोड़ |
कौन बेच रहा है इथेनॉल?
सरकार की लिस्ट बताती है कि इथेनॉल सप्लाई करने वालों में सबसे ज्यादा हिस्सा चीनी उद्योग और कृषि आधारित कंपनियों का है. कच्चा माल मुख्य रूप से,
- गन्ने का रस (Sugarcane Juice)
- बी-हेवी और सी-हेवी मोलासेस
- शुगर सिरप
- मक्का (Maize)
- FCI का अतिरिक्त चावल
- खराब खाद्यान्न
से तैयार किया जाता है. यानी पहले जो उत्पाद केवल चीनी उद्योग तक सीमित थे, अब वही पेट्रोल में मिलाए जाने वाले ईंधन का बड़ा स्रोत बन चुके हैं.
किन राज्यों की कंपनियां सबसे आगे?
501 कंपनियों की सूची में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब और बिहार जैसे राज्यों की कंपनियों की बड़ी हिस्सेदारी है. सूची में बड़ी चीनी मिलों से लेकर निजी बायोफ्यूल कंपनियां और डिस्टिलरी भी शामिल हैं. उत्तर प्रदेश की सूची में बलरामपुर चीनी मिल्स, बजाज हिंदुस्तान शुगर, धामपुर शुगर, द्वारिकेश शुगर, ट्रिवेणी इंजीनियरिंग, इंडिया ग्लाइकोल्स जैसी कंपनियां शामिल हैं. वहीं महाराष्ट्र में दर्जनों सहकारी चीनी मिलें और निजी डिस्टिलरी इस कारोबार का हिस्सा हैं.
Photo- Getty Images
सबसे ज्यादा इथेनॉल मिला पेट्रोल कहां बिका?
सरकार ने राज्यों के अनुसार इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की बिक्री के आंकड़े भी जारी किए हैं.
| राज्य | ESY 2024-25 (करोड़ लीटर) |
| उत्तर प्रदेश | 124.98 |
| महाराष्ट्र | 110.66 |
| तमिलनाडु | 92.18 |
| कर्नाटक | 79.24 |
| गुजरात | 56.29 |
| राजस्थान | 50.79 |
| केरल | 49.02 |
| मध्य प्रदेश | 48.58 |
20 साल पहले शुरू हुई थी योजना
भारत में इथेनॉल ब्लेंडिंग की शुरुआत 1 जनवरी 2003 को 9 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में 5% मिश्रण के साथ हुई थी. बाद में 1 अप्रैल 2019 से पूरे मुख्यभूमि भारत में 10% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की बिक्री शुरू कर दी गई. इसके बाद सरकार ने चरणबद्ध तरीके से ब्लेंडिंग बढ़ाने का लक्ष्य तय किया.
सरकार को क्या फायदा?
सरकार का मानना है कि इथेनॉल ब्लेंडिंग से-
- कच्चे तेल का आयात घटता है.
- विदेशी मुद्रा की बचत होती है.
- किसानों, खासकर गन्ना उत्पादकों को अतिरिक्त बाजार मिलता है.
- चीनी मिलों को नया राजस्व स्रोत मिलता है.
- कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद मिलती है.
यही वजह है कि सरकार लगातार इथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम को विस्तार दे रही है.
क्या आम उपभोक्ता को फायदा मिला?
इथेनॉल ब्लेंडिंग का उद्देश्य पेट्रोल को सस्ता करना नहीं, बल्कि आयातित तेल पर निर्भरता कम करना और वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देना है. इसलिए इथेनॉल खरीद पर हजारों करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल, टैक्स, रिफाइनिंग लागत और अन्य कारकों के आधार पर तय होती हैं. ऐसे में आम उपभोक्ता को सीधे कीमतों में बड़ी राहत नहीं दिखी, लेकिन इथेनॉल उद्योग और उससे जुड़ी कंपनियों के लिए यह कारोबार तेजी से बढ़ता हुआ बाजार बन गया है.
देखें सभी 501 कंपनियों के नाम
1. आंध्र प्रदेश (18 कंपनियां)
- अल्कोवेव इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड
- असागो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड
- कैप्रिकॉर्न डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड
- क्रक्स बायोइथेनॉल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
- क्रक्स बायोटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
- डाल्वकोट बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
- ई.आई.डी. पैरी (इंडिया) लिमिटेड – संकिली
- ईंडाना एनर्जीज प्राइवेट लिमिटेड
- के.सी.पी. शुगर एंड इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड
- केबीके बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड
- केबीके बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड – डीईपी
- एमएस बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड
- सर्वाणी बायो फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
- सेंटिनी बायोप्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड
- सेंटिनी बायोस्पिरिट प्राइवेट लिमिटेड
- एसएनजे शुगर्स एंड प्रोडक्ट्स लिमिटेड
- श्री सर्वराया शुगर्स लिमिटेड
- विश्व समुद्र बायो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड
2. असम (4 कंपनियां)
- आधार ग्रीन इंडस्ट्रीज एलएलपी
- गुलशन पॉलीऑल्स लिमिटेड (असम)
- कामाख्या बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
- सीज़ बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड
3. बिहार (22 कंपनियां)
- भारत ऊर्जा डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड
- भारत प्लस इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड
- बिहार डिस्टिलर्स एंड बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड
- बिहार डिस्टिलर्स एंड बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड (डिस्टिलरी डिवीजन)
- ब्रजेंद्र कुमार बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड
- चंद्रिका पावर प्राइवेट लिमिटेड
- ईस्टर्न इंडिया बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
- ईएसई एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड
- ग्लोबस स्पिरिट्स लिमिटेड (बिहार)
- हरिनगर शुगर मिल्स लिमिटेड
- मगध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड (भारत शुगर मिल्स यूनिट)
- मगध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड (न्यू स्वदेशी शुगर मिल्स यूनिट)
- मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज
- माइक्रोमैक्स बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
- मुजफ्फरपुर बायो फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
- न्यू वे होम्स प्राइवेट लिमिटेड
- पटेल एग्री इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड
- पटेल एग्री इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (यूनिट-1)
- रीगा शुगर कंपनी लिमिटेड
- साहू एग्रो बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड
- वेस्टवेल बायोरिफाइनरीज प्राइवेट लिमिटेड
- वेस्टवेल बायोरिफाइनरीज प्राइवेट लिमिटेड (दूसरी यूनिट)
4. छत्तीसगढ़ (12 कंपनियां)
- बायोटेक फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
- छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज लिमिटेड
- हयाती बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड
- मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति मर्यादित, केएनजी
- मां मंगला इस्पात प्राइवेट लिमिटेड
- मोदी बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड
- नव दुर्गा फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड
- न्यू लुक बायो फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
- एनकेजे बायोफ्यूल प्राइवेट लिमिटेड
- पिकाडिली एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड (यूनिट-2)
- श्री बजरंग केमिकल डिस्टिलरी एलएलपी
- सुयश बायोफ्यूल्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड
5. गुजरात (19 कंपनियां)
- एडहास बायोफ्यूल रिफाइनरी प्राइवेट लिमिटेड
- ग्रेनफ्यूल डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड
- ग्रेनस्पैन न्यूट्रिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड
- ग्रेनस्पैन न्यूट्रिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड (ईएनएल-II)
- ग्रोथपाथ पेट्रोकेम प्राइवेट लिमिटेड
- लूना केमिकल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड
- सहकारी खांड उद्योग मंडल लिमिटेड, गांदेवी
- शक्तिकेम प्राइवेट लिमिटेड
- श्री चलथान विभाग खांड उद्योग सहकारी मंडली लिमिटेड
- श्री गणेश खांड उद्योग सहकारी मंडली लिमिटेड
- श्री कामरेज विभाग सहकारी खांड उद्योग मंडली लिमिटेड
- श्री खेडूत सहकारी खांड उद्योग मंडली लिमिटेड, पांडवई
- श्री माधी विभाग खांड उद्योग सहकारी मंडली लिमिटेड
- श्री महुवा प्रदेश सहकारी खांड उद्योग मंडली लिमिटेड
- श्री नर्मदा खांड उद्योग सहकारी मंडली लिमिटेड
- श्री सायन विभाग सहकारी खांड उद्योग मंडली लिमिटेड
- श्री गोवर्धन शुगर इंडस्ट्रीज
- ट्रू ग्रीन बायो एनर्जी लिमिटेड
- वेक्टर इन्फ्राप्रॉप प्राइवेट लिमिटेड
6. हरियाणा (17 कंपनियां)
- ई20 ग्रीनफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
- हरियाणा लिकर्स प्राइवेट लिमिटेड
- हरियाणा लिकर्स प्राइवेट लिमिटेड
- हरियाणा ऑर्गेनिक्स (ग्लोबस स्पिरिट्स लिमिटेड की इकाई)
- हरियाणा ऑर्गेनिक्स – डीईपी
- जेवीएस बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
- एम.जी. पेट्रोकेम प्राइवेट लिमिटेड
- नक्षत्र बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
- नवउन्नत बायो फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
- एनवी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड
- ओएसिस कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड
- ओएसिस इथेनॉल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (डीईपी)
- ओएसिस ओवरसीज एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड
- पिकाडिली एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड
- आरएसएल डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड
- सरस्वती शुगर मिल्स लिमिटेड
- द शाहाबाद कोऑपरेटिव शुगर मिल्स लिमिटेड
7. हिमाचल प्रदेश (4 कंपनियां)
- भारत स्पिरिट्स प्राइवेट लिमिटेड
- हाइजेना लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड
- प्रीमियर ग्रीन इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड
- प्रीमियर ग्रीन इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड
8. जम्मू और कश्मीर (1 कंपनी)
- श्रीकात्यायनी ग्रीन फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
9. झारखंड (7 कंपनियां)
अंकुर बायोकेम प्राइवेट लिमिटेड
बोकारो स्पिरिट्स एंड एलाइड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड
ईस्टर्न इंडिया सीमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड
ग्लोबस स्पिरिट्स लिमिटेड (झारखंड)
इनलैंड ग्रीन एनर्जी (इनलैंड पावर लिमिटेड की इकाई)
के.जी. स्पिरिट्स एलएलपी
किजाल्क स्टार्च एग्रो प्राइवेट लिमिटेड
10. कर्नाटक (58 कंपनियां)
- अस्किन्स बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
- अथानी शुगर्स लिमिटेड (पूर्व नाम: अथानी फार्मर्स शुगर फैक्ट्री लिमिटेड)
- भालकेश्वर शुगर्स लिमिटेड
- बिलागी शुगर मिल लिमिटेड
- चिदानंद बसप्रभु कोरे एसएसकेएन, चिकोडी
- कोर ग्रीन शुगर एंड फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
- दावणगेरे शुगर कंपनी लिमिटेड
- ई.आई.डी. पैरी (इंडिया) लिमिटेड – हलियाल
- ईआईडी पैरी (इंडिया) लिमिटेड, बागलकोट डिस्टिलरी
- जेम शुगर्स लिमिटेड
- जीएम शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड
- गोदावरी बायोरिफाइनरीज लिमिटेड
- ग्रीनएनर्जी बायो रिफाइनरीज प्राइवेट लिमिटेड
- हर्षा शुगर्स लिमिटेड
- हर्मीस डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड
- इंडियन केन पावर लिमिटेड
- इंडियन केन पावर लिमिटेड, उत्तूर
- जामखंडी शुगर्स लिमिटेड
- कार्तिक एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड
- केपीआर शुगर एंड अपैरल्स लिमिटेड
- केपीआर शुगर मिल लिमिटेड
- मााश्री डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड
- मेलब्रो शुगर्स प्राइवेट लिमिटेड
- एमएसआरटी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड
- मायलार शुगर्स लिमिटेड
- नंदी डिस्टिलरी
- एनएसएल शुगर्स लिमिटेड
- प्रभृति इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड
- संगमनाथ शुगर्स लिमिटेड
- सतीश शुगर्स लिमिटेड
- सतीश शुगर्स लिमिटेड (डीईपी, हुंश्याल)
- सैवसन डिस्टिल प्राइवेट लिमिटेड
- शमनूर शुगर्स लिमिटेड
- शिरगुप्पी शुगर वर्क्स लिमिटेड
- श्री बसवेश्वर शुगर्स लिमिटेड
- श्री हलसिद्धनाथ सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड
- श्री रेनुका शुगर्स लिमिटेड, अथानी
- श्री रेनुका शुगर्स लिमिटेड (डीईपी, अथानी)
- श्री रेनुका शुगर्स लिमिटेड, यूनिट-1, मुनोली
- श्री रेनुका शुगर्स लिमिटेड, यूनिट-5, हावलगा प्लांट
- श्री बालाजी शुगर्स एंड केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड
- श्री दत्त इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
- श्री हिरण्यकेशी सहकारी साखरे कारखाने नियामित, बेलगाम
- सिद्धापुर डिस्टिलरीज लिमिटेड
- सिद्धसिरी सौहार्द सहकारी नियामित
- सूरज एग्रो डिस्टिलरीज लिमिटेड
- श्री बसवेश्वरा शुगर्स लिमिटेड
- द उगार शुगर वर्क्स लिमिटेड
- द उगार शुगर वर्क्स लिमिटेड
- ट्रुअल्ट बायोएनर्जी लिमिटेड – यूनिट 1
- ट्रुअल्ट बायोएनर्जी लिमिटेड – यूनिट 2
- ट्रुअल्ट बायोएनर्जी लिमिटेड – यूनिट 3
- ट्रुअल्ट बायोएनर्जी लिमिटेड – यूनिट 4
- ट्रुअल्ट बायोएनर्जी लिमिटेड – यूनिट्स
- वेंकटेश्वरा पावर प्रोजेक्ट लिमिटेड
- विजयनगर शुगर प्राइवेट लिमिटेड
- वीएनपी डिस्टिलरीज एंड शुगर्स प्राइवेट लिमिटेड, हावेरी
- विश्वराज शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड
11. मध्य प्रदेश (33 कंपनियां)
- अंबाशक्ति बायो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड
- एसोसिएटेड अल्कोहल्स एंड ब्रेवरीज लिमिटेड
- एवीजे एग्रीको प्राइवेट लिमिटेड
- बैतूल बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
- डबरा अल्कोब्रू प्राइवेट लिमिटेड
- धनुका बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड
- धनुका सोया प्राइवेट लिमिटेड
- ग्रेट गैलियन वेंचर्स लिमिटेड
- गुलशन पॉलीऑल्स लिमिटेड
- गुलशन पॉलीऑल्स लिमिटेड (डीईपी, मध्य प्रदेश)
- हाइड्राइज इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड
- इंडो न्यूक्लियर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड
- जैक्सन बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
- केपी बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
- कृपा बायोटेक एलएलपी
- लोहिया ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड
- महाकौशल शुगर एंड पावर लिमिटेड
- मेकलसुता शुगर्स प्राइवेट लिमिटेड
- नर्मदा शुगर प्राइवेट लिमिटेड
- ओएसिस डिस्टिलरीज लिमिटेड
- ओरिएंट इथेनॉल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड
- क्वाड्रैंगल बायोफ्यूल प्राइवेट लिमिटेड
- सत्व रिफाइनरी प्राइवेट लिमिटेड
- श्री दुर्गा खांडसारी शुगर मिल्स
- श्रीबालाजी बायोसॉल्यूशंस फ्यूल्स एलएलपी
- श्रीजी शुगर एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड
- सिर्सालिया विनोद ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड
- एसएम प्राइमल प्रोसेस प्राइवेट लिमिटेड
- एसएमएस बायोफ्यूल प्राइवेट लिमिटेड
- यूकेआर इंडस्ट्रीज लिमिटेड
- वीनस एग्रो फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
- विसाग बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
- जिरकॉन एडवांस फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
12. महाराष्ट्र (Maharashtra) – 145 कंपनियां
- आयान मल्टीट्रेड एलएलपी (ऑपरेटिव बाणगंगा एसएसके लिमिटेड)
- आयान मल्टीट्रेड एलएलपी – यूनिट नंबर 1
- अकॉर्ड ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड
- एडलर्स बायोएनर्जी लिमिटेड
- अगस्त्य सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड, अगस्त्यनगर
- एग्रोमार्क फूड्स प्राइवेट लिमिटेड
- अजिंक्यतारा सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड
- एल्कोप्लस प्रोड्यूसर्स प्राइवेट लिमिटेड
- एआरएसएस बायोफ्यूल प्राइवेट लिमिटेड
- आशीर्वाद इंडस्ट्रीज
- अशोक सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड
- औरंगाबाद डिस्टिलरी लिमिटेड
- बैद्यनाथ बायो फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
- बारामती एग्रो लिमिटेड
- भैरवनाथ शुगर वर्क्स लिमिटेड, सोनारी
- भैरवनाथ शुगर वर्क्स लिमिटेड – यूनिट नंबर 6
- भंगे ऑर्गेनिक केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड
- भाऊराव चव्हाण एसएसके लिमिटेड
- भीमाशंकर सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड
- कार्निवल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड
- छत्रपति संभाजी राजे साखर उद्योग लिमिटेड
- डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आसुरले पोरले डिस्टिलरी)
- दौंड शुगर प्राइवेट लिमिटेड
- डेक्कन शुगर प्राइवेट लिमिटेड
- धाराशिव साखर कारखाना लिमिटेड, चोरकली
- डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर एसएसके लिमिटेड
- डॉ. पतंगराव कदम सोनहीरा सहकारी कारखाना लिमिटेड, वांगी
- डीएसकेएल (DSKL)
- गंगाखेड शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड
- गंगामई इंडस्ट्रीज एंड कंस्ट्रक्शंस लिमिटेड
- घोडगंगा एसएसके लिमिटेड
- ग्लोबस पेट्रोएडिशन्स प्राइवेट लिमिटेड
- ग्रेनोच इंडस्ट्रीज लिमिटेड
- ग्रीन पावर शुगर्स लिमिटेड, गोपुज
- ग्रीनेटिव पेट्रोकेम प्राइवेट लिमिटेड
- इंद्रेश्वर शुगर मिल्स प्राइवेट लिमिटेड
- जागृति शुगर एंड अलाइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड
- जय हिंद शुगर प्राइवेट लिमिटेड
- जय भवानी एसएसके लिमिटेड, शिवाजीनगर
- जाकराया शुगर लिमिटेड
- जरंडेश्वर शुगर मिल्स प्राइवेट लिमिटेड
- जयवंत शुगर्स लिमिटेड
- जुबिलेंट लाइफ साइंसेज लिमिटेड – नीरा
- कड़वा सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड
- कांचेश्वर शुगर लिमिटेड
- कपीश्वर शुगर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड
- करन शुगर्स प्राइवेट लिमिटेड
- कर्मयोगी अंकुशराव टोपे समर्थ सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड
- कर्मयोगी शंकररावजी पाटिल एसएसके लिमिटेड, इंदापुर
- कर्मयोगी अंकुशराव टोपे समर्थ सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड, तीर्थपुरी
- खंडोबा बायोरिफाइनरीज प्राइवेट लिमिटेड
- खंडोबा डिस्टिलरीज लिमिटेड
- खटाव मान तालुका एग्रो प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड
- किसानवीर एसएसएसके लिमिटेड
- क्रांतिअग्रणी डॉ. जी. डी. बापू लाड सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड, कुंडल
- कृष्णराज बायो फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड
- कुंजीर बायो एनर्जी इंडिया एलएलपी
- लक्ष्मी ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज लिमिटेड
- लोकमंगल एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड
- लोकनेते बाबूराव पाटिल एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड
- लोकनेते मारुतराव घुले पाटिल ज्ञानेश्वर सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड
- लोकनेते सुंदररावजी सोलंके सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड
- मानस एग्रो इंडस्ट्रीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड
- मांझरा शुगर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड
- एमआरएन भीमा शुगर एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड
- मूला सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड
- नाथ बायो केमिकल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड
- नेचुरल शुगर एंड अलाइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड
- नीरा भीमा सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड, शहाजीनगर
- न्यू फलटण शुगर वर्क्स डिस्टिलरी डिवीजन लिमिटेड
- एनएसएल शुगर्स लिमिटेड – यूनिट III (जय महेश)
- एनएसएल शुगर्स लिमिटेड – जय महेश
- ओलम ग्लोबल एग्री कमोडिटीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
- ओंकार साखर कारखाना प्राइवेट लिमिटेड
- पद्मभूषण क्रांतिवीर डॉ. नागनाथअण्णा नायकवडी हुतात्मा किसान अहिर एसएसकेएल, वाळवे
- पद्मश्री डॉ. डी. वाई. पाटिल एसएसके लिमिटेड
- पद्मश्री डॉ. विट्ठलराव विखे पाटिल सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड
- पराग एग्रो फूड्स एंड अलाइड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड
- पीयूष शुगर एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड
- पुरंध्रेश्वर स्टील्स लिमिटेड
- पूर्णा सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड
- क्विनर्जी इंडस्ट्रीज लिमिटेड
- रेडिको एनवी डिस्टिलरीज महाराष्ट्र लिमिटेड
- रेडिको एनवी डिस्टिलरीज महाराष्ट्र लिमिटेड – यूनिट 2
- राजारामबापू पाटिल सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड, राजारामनगर
- राजगढ़ सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड, अनंतनगर-निगडे
- आरबीएस रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड
- रेगोला बायो-केमिकल प्राइवेट लिमिटेड
- रेणा एसएसके लिमिटेड
- एस.एम.एस. मोहिते पाटिल एसएसके लिमिटेड, अकलूज
- सदाशिवराव मंडलिक कागल तालुका सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड
- सद्गुरु श्री श्री साखर कारखाना लिमिटेड
- सागर इंडस्ट्रीज एंड डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड
- सहकार महर्षि शंकरराव कोल्हे एसएसके लिमिटेड
- सहकारमहर्षि भाऊसाहेब थोरात सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड
- सह्याद्रि सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड
- सर सेनापति संताजी घोरपड़े शुगर फैक्टरी लिमिटेड
- सत्यम पेट्रोकेमिकल्स
- शरायु एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड
- एसएचके केमटेक इंडस्ट्रीज एलएलपी
- एसएचके केमटेक इंडस्ट्रीज एलएलपी – यूनिट 2
- श्रद्धा एनर्जी एंड इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड
- श्री छत्रपति शाहू एसएसके लिमिटेड, कागल
- श्री दत्त शेतकरी एसएस कारखाना लिमिटेड, शिरोल
- श्री लक्ष्मी नरसिंह शुगर्स एलएलपी
- श्री पांडुरंग सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड
- श्री सातपुडा तापी परिसर एसएसके लिमिटेड
- श्री तात्यासाहेब कोरे वारणा सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड
- श्रीनाथ म्हस्कोबा साखर कारखाना लिमिटेड, दौंड
- श्रीहरि स्पिरिट्स प्राइवेट लिमिटेड
- श्री अंबालिका शुगर प्राइवेट लिमिटेड
- श्री दूधगंगा वेदगंगा सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड
- श्री दत्त इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सातारा
- श्री दत्त इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सांगली
- श्री गुरुदत्त शुगर्स लिमिटेड
- श्री संत तुकाराम सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड
- श्री सोमेश्वर एसएसके लिमिटेड
- श्री विघ्नहर सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड
- श्री वृद्धेश्वर सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड
- सिद्धि शुगर एंड अलाइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड
- सोपानराव बालकृष्ण धसाल एग्रो प्रोडक्ट्स लिमिटेड, अहमदनगर
- सुफलाम इंडस्ट्रीज लिमिटेड
- स्वराज ग्रीन पावर एंड फ्यूल लिमिटेड
- स्वराज ग्रीन पावर एंड फ्यूल लिमिटेड (द्वितीय प्रविष्टि)
- द मालेगांव सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड
- द सासवड माली शुगर फैक्टरी लिमिटेड
- ट्वेंटीवन शुगर्स लिमिटेड
- उदयगिरि शुगर एंड पावर लिमिटेड
- यूटोपियन शुगर्स लिमिटेड
- वैभव लिकर्स प्राइवेट लिमिटेड
- वैशाली बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
- वसुंधरा ग्रीन बायोएनर्जी प्राइवेट लिमिटेड
- वेंकटेशकृपा शुगर मिल्स लिमिटेड
- विकासरत्न विलासराव देशमुख मांजरा एसएसएसके लिमिटेड
- विलास सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड – यूनिट 2, लातूर
- विलास सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड
- विश्वासराव नाईक सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड
- विट्ठल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
- विट्ठलराव शिंदे सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड
- यशराज इथेनॉल प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड
- यशवंतराव मोहिते कृष्णा सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड
- येदेविणा एग्रो प्रोडक्ट्स लिमिटेड
- योगेश्वरी पेट्रोकेमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड
- जेनिथ बायो केमिकल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड
13.मेघालय (1 कंपनी)
उमियाम डिस्टिलेशन प्राइवेट लिमिटेड
14.ओडिशा (13 कंपनियां)
- बरगढ़ बायो फ्यूल डेवलपमेंट फाउंडेशन
- बायो एग्रो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड
- बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड
- चिलिका डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड
- कोस्टल बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड
- कटक एग्रीवेट प्राइवेट लिमिटेड
- इंडाल्क स्पिरिट्स प्राइवेट लिमिटेड
- इंडियन पोटाश लिमिटेड
- जस्टट्राइव इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड
- मैश बायो-फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
- एमजीएम बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
- प्रीमियर ग्रीन इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड (ओडिशा)
- वाइब्रेंट स्पिरिट्स प्राइवेट लिमिटेड
15.पंजाब (20 कंपनियां)
- ए.बी. ग्रेन स्पिरिट्स प्राइवेट लिमिटेड
- ए.बी. शुगर्स लिमिटेड
- बीसीएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड
- बुट्टर बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड (डीईपी)
- चड्ढा शुगर एंड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (मोलेसेस आधारित डिस्टिलरी)- यूनिट-2
- चड्ढा शुगर्स एंड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड- यूनिट-1 (जीबीडी)
- चंडीगढ़ डिस्टिलर्स एंड बॉटलर्स लिमिटेड
- चंडीगढ़ डिस्टिलर्स एंड बॉटलर्स लिमिटेड (डीईपी)
- ईटीएच बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
- हार्प केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड
- हिमेल ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड
- जगतजीत इंडस्ट्रीज लिमिटेड
- मालब्रोज इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड
- ओमसन्स मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड
- पैनकार्बो ग्रीनफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
- पिकाडिली शुगर एंड अलाइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड
- पिकाडिली शुगर एंड अलाइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड
- पायनियर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड
- राणा शुगर्स लिमिटेड (डिस्टिलरी डिवीजन)
- वीआरवी हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड
16.राजस्थान (10 कंपनियां)
- एजीएसएम लिकर्स प्राइवेट लिमिटेड
- एटीवीओ एग्रोकेम लिमिटेड
- चेयरमैन सिल्क मिल्स प्राइवेट लिमिटेड
- ग्लेन्स्की स्पिरिट्स प्राइवेट लिमिटेड
- कार्व्या एथनॉक्सी प्राइवेट लिमिटेड
- ओएसिस ग्रीनफ्यूल प्राइवेट लिमिटेड
- पिंगाक्ष बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड
- रावी ग्रीन फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
- श्री बालकृष्णलाल बायो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड
- विद्या ग्रीन वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड
17.तमिलनाडु (13 कंपनियां)
- अमरावती सहकारी शुगर मिल्स लिमिटेड
- ई.आई.डी. पैरी (इंडिया) लिमिटेड- शिवगंगा
- ईआईडी पैरी इंडिया लिमिटेड (तमिलनाडु)
- कोठारी शुगर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड
- नंदा देवी बायो एनर्जी एलएलपी
- राजश्री शुगर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड
- राजश्री शुगर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड- थेनी
- आरएआर इंडस्ट्रियल एंड लॉजिस्टिक पार्क प्राइवेट लिमिटेड
- सेलम को-ऑपरेटिव मिल्स लिमिटेड, मोहनूर (एस. नं. 1383)
- शक्ति शुगर्स लिमिटेड
- एसएलबी इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड
- स्पैक स्टार्च प्रोडक्ट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड
- तत्सवी एंड मणिकांता वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड
18.तेलंगाना (9 कंपनियां)
- देवश्री बायो फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
- गायत्री शुगर्स लिमिटेड
- ग्रीनवेज बायोएनर्जी प्राइवेट लिमिटेड
- जुराला ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड
- एनएमके बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
- एनएसएल कृष्णावेणी शुगर्स लिमिटेड
- रेडिकल बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड
- विवेक बायो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड
- व्हाइटफील्ड बायो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड
19.उत्तर प्रदेश (78 कंपनियां)
- अलियांज़ डिस्टिलरी लिमिटेड
- अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड- यूनिट हरगांव
- अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड- यूनिट स्योहारा
- बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड (गंगनौली)
- बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड (गोला)
- बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड (खखेड़ा)
- बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड (पलिया)
- बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड (रुधौली)
- बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड- डिस्टिलरी यूनिट, किनौनी
- बलरामपुर चीनी मिल लिमिटेड- यूनिट मनकापुर
- बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड- बलरामपुर
- बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड- गूलरिया
- बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड- यूनिट बभनान
- बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड- यूनिट मैजापुर
- बिंदाल पेपर्स मिल्स लिमिटेड
- ब्रजदेव इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड
- क्रिस्टल बालाजी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड
- डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड
- डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड
- डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड- डिस्टिलरी यूनिट, जवाहरपुर
- डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड- डिस्टिलरी यूनिट, निगोही
- डीसीएम श्रीराम इंडस्ट्रीज लिमिटेड
- डीसीएम श्रीराम लिमिटेड- डिस्टिलरी यूनिट, अजबापुर
- डीसीएम श्रीराम लिमिटेड
- धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड- यूनिट असमोली (बायो फ्यूल्स एवं स्पिरिट्स डिवीजन)
- धामपुर शुगर मिल्स लिमिटेड
- द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड
- द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड
- फॉरएवर डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड
- गाजियाबाद ऑर्गेनिक्स लिमिटेड
- इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड, गोरखपुर
- इंडियन पोटाश लिमिटेड (डिस्टिलरी यूनिट)
- जैन डिस्टिलरी
- जुबिलेंट लाइफ साइंसेज लिमिटेड, गजरौला
- के.एम. शुगर मिल्स लिमिटेड
- करिमगंज बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
- केसर एंटरप्राइजेज लिमिटेड
- केयान डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड
- किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड- डिस्टिलरी यूनिट, सठियांव (आजमगढ़)
- किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड- डिस्टिलरी यूनिट
- किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड, सम्पूर्णानगर
- एल.एच. शुगर फैक्ट्रीज लिमिटेड- डिस्टिलरी डिवीजन (इथेनॉल)
- लॉर्ड्स डिस्टिलरी लिमिटेड
- मालब्रोज इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड- उत्तर प्रदेश यूनिट
- मवाना शुगर्स लिमिटेड
- मोहित पेट्रोकेमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड
- नीलश्री शुगर प्राइवेट लिमिटेड
- पार्ले बिस्कुट्स प्राइवेट लिमिटेड
- पशुपति एक्रिलॉन लिमिटेड
- रेडिको खेतान लिमिटेड
- राजश्री फाइन केमिकल इंडस्ट्रीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
- राणा शुगर्स लिमिटेड
- आरसीपी डिस्टिलरीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड
- शामली डिस्टिलरी एंड केमिकल वर्क्स (सर शादी लाल एंटरप्राइजेज लिमिटेड की इकाई)
- श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड
- श्री विनोद इंडस्ट्रीज एंड केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड
- सिंभावली शुगर्स लिमिटेड- यूनिट बृजनाथपुर
- सिंभावली शुगर्स लिमिटेड
- सिंभावली शुगर्स लिमिटेड- सिंभावली डिस्टिलरी यूनिट
- सर शादी लाल डिस्टिलरी एंड केमिकल वर्क्स (एसवीपी इंडस्ट्रीज लिमिटेड की इकाई)
- एसएनजे बायो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड
- सुपीरियर बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
- सुपीरियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड
- द किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड- डिस्टिलरी यूनिट, कायमगंज
- द किसान सहकारी चीनी मिल्स डिस्टिलरी यूनिट
- द सेक्सरिया बिस्वान शुगर फैक्टरी लिमिटेड
- टिकौला डिस्टिलरी (टिकौला शुगर मिल्स लिमिटेड की इकाई)
- त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड- यूनिट रंग
- त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड
- त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड
- त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड
- उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज फेडरेशन लिमिटेड- अनूपशहर डिस्टिलरी यूनिट
- उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज फेडरेशन लिमिटेड
- उत्तम शुगर मिल्स लिमिटेड
- वेव इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड
- वाईटीटी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड
- जुआरी एनविएन बायोएनर्जी प्राइवेट लिमिटेड
- जुआरी इंडस्ट्रीज लिमिटेड
20.उत्तराखंड (6 कंपनियां)
- इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड, काशीपुर
- जेजीएन शुगर एंड बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड
- मां शीतला वेंचर्स लिमिटेड
- राय बहादुर नारायण सिंह शुगर मिल्स लिमिटेड
- उत्तम डिस्टिलरीज लिमिटेड
- उत्तम शुगर मिल्स लिमिटेड (डिस्टिलरी डिवीजन)
21. पश्चिम बंगाल (11 कंपनियां)
- अल्कोग्रेन डिस्टिलर्स प्राइवेट लिमिटेड
- अल्कोग्रेन डिस्टिलर्स प्राइवेट लिमिटेड
- अंकूर डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड
- ग्लोबस स्पिरिट्स लिमिटेड (पनागढ़ प्लांट)
- ग्रीनोस्फेयर रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड
- आईएफबी एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड
- जेएसआर ग्रेन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड
- ओ2 केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड
- प्रतिष्ठा स्पिरिट्स प्राइवेट लिमिटेड
- स्टर्लिंग डिस्टिलर्स एलएलपी
- स्वाक्षा डिस्टिलरी लिमिटेड
Leave a Reply