• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

Cric Hindi News

  • National
  • Lifestyle
  • International
  • Entertainment
  • Sports

Weekly Horoscope 27 July to 02 August 2026: शनिदेव की उल्टी चाल करेगी परेशान? इस सप्ताह तसल्ली लें बड़े फैसले वर्ना बिगाड़ बैठेंगे पूरा गेम

July 24, 2026 by Uma Shankar

Saptahik Rashifal 27 July to 02 August 2026 (साप्ताहिक भविष्यफल 27 जुलाई से 02 अगस्त 2026): 27 जुलाई से 2 अगस्त का यह हफ्ता कर्क, मकर, कन्या, वृषभ और मीन राशि वालों के लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है. ग्रहों का फेरबदल कुछ ऐसा हो रहा है कि आपके लिए आगे बढ़ने के नए-नए रास्ते खुलते जाएंगे. हफ्ते की शुरुआत में जब चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे, तो मन काफी पॉजिटिव रहेगा और कुछ नया सीखने का दिल करेगा. फिर 28 जुलाई की शाम को चंद्रमा जैसे ही मकर राशि में जाएंगे, आप अपने काम-काज को लेकर थोड़े ज्यादा गंभीर, जिम्मेदार और फोकस्ड हो जाएंगे.

31 जुलाई को चंद्रमा के कुंभ राशि में आते ही दिमाग में नए-नए आइडियाज आने लगेंगे. अगर आप टीम के साथ काम करते हैं, तो सबका पूरा साथ मिलेगा. इसके बाद 2 अगस्त की दोपहर को चंद्रमा मीन राशि में चले जाएंगे, जिससे आपकी समझ और दूसरों को जानने-समझने का नजरिया और मजबूत होगा. ध्यान रहे कि 27 जुलाई से शनिदेव भी मीन राशि में उल्टी चाल चलने वाले हैं इसलिए किसी भी चीज में ज्यादा जल्दबाजी न दिखाएं. अपने पुराने प्लान और बड़े फैसलों पर एक बार तसल्ली से बैठकर फिर से सोच-विचार कर लें.

यह हफ्ता जल्दबाजी मचाने का बिल्कुल नहीं है. थोड़ा तसल्ली रखें और सोच-समझकर ही आगे बढ़ें. अभी सूर्य कर्क राशि में हैं, तो आपका सारा ध्यान घर-परिवार और अपनों की जरूरतों पर ही रहने वाला है. बुध मिथुन में बैठे हैं, तो आप बातें तो बहुत बढ़िया कर लेंगे, बस ध्यान रहे कि बोलते-बोलते कुछ उलटा-सीधा न निकल जाए.

मेष साप्ताहिक राशिफल 27 जुलाई से 02 अगस्त 2026

मेष राशि वालों के लिए यह हफ्ता बहुत कुछ नया सीखने और समझने का है. बस जो भी नया सीखने को मिले, उसके लिए तैयार रहें. हफ्ते की शुरुआत में चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे, तो अगर आप कहीं बाहर जाने, पढ़ाई-लिखाई का कोई काम या आगे की कोई बड़ी योजना बनाने की सोच रहे हैं, तो यह समय बहुत सही रहेगा. फिर 28 तारीख की शाम को चंद्रमा मकर राशि में आ जाएंगे, जिससे आपका सारा ध्यान अपने काम-धंधे, नौकरी और लोगों के बीच अपनी जगह बनाने पर चला जाएगा.

इसके बाद 31 तारीख को चंद्रमा कुंभ राशि में पहुंचेंगे, तो दोस्तों से मेल-जोल बढ़ेगा और जान-पहचान वाले लोगों से फायदा मिल सकता है. फिर 2 तारीख की दोपहर को चंद्रमा मीन राशि में जाएंगे, तब आपको थोड़ा सुकून और सुस्ताने का समय मिलेगा . आप शांति से खुद के बारे में सोच पाएंगे. उसी 2 तारीख की रात को मंगल भी मिथुन राशि में चले जाएंगे, जिससे आपके अंदर एक अलग ही हिम्मत और भरोसा आ जाएगा और आसपास की छोटी-मोटी यात्राएं भी हो सकती हैं.

उपाय: रोज बस 11 बार “ओम मंगलाय नमः” बोल लिया करें.

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 27 जुलाई से 02 अगस्त 2026

वृषभ राशि वालों के लिए यह हफ्ता पैसों का हिसाब-किताब सही करने और अपनी आदतों में थोड़ा सुधार लाने का रहेगा. हफ्ते की शुरुआत में जब चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे, तो थोड़ा रुककर अपनी बचत, लेन-देन और पार्टनरशिप वाले पैसों को अच्छे से देख-परख लें. इसके बाद 28 तारीख की शाम को चंद्रमा जैसे ही मकर राशि में जाएंगे, आपके लिए किसी यात्रा का योग बन सकता है, पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा और घर के बड़े-बुजुर्गों या जानकारों से सलाह मिल सकती है.

हफ्ते के ढलते-ढलते 31 तारीख को चंद्रमा कुंभ राशि में पहुंचेंगे, तो आपके काम-धंधे में बढ़त दिखेगी और आपकी मेहनत की तारीफ होगी. फिर 2 तारीख की दोपहर को चंद्रमा मीन राशि में आ जाएंगे, जिससे दोस्तों का अच्छा साथ मिलेगा और मन खुश रहेगा. वहीं 1 तारीख को शुक्र के कन्या राशि में जाने से अपनों के साथ रिश्ते सुधरेंगे और मिठास बढ़ेगी. रही बात मंगल की, तो वह 2 तारीख की रात तक आपकी ही राशि में जमा हुआ है, जो आपको हर काम को पूरे जी-जान से निपटाने की ताकत देगा.

उपाय: घर में सुख और बरकत बनी रहे, इसके लिए बस मां लक्ष्मी की पूजा करें.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 27 जुलाई से 02 अगस्त 2026

मिथुन राशि वालों के लिए यह हफ्ता अपने रिश्तों को बेहतर बनाने में रहेगा. आपका लोगों से बातचीत करने के तरीका सुधेरगा. हफ्ते की शुरुआत में जब चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे, तो दूसरों के साथ मिलकर काम करने और खुलकर बात करने में आसानी होगी. फिर 28 तारीख की शाम को चंद्रमा जैसे ही मकर राशि में जाएंगे, आपका सारा ध्यान पैसों के लेन-देन, हिसाब-किताब और अपनी जिम्मेदारियों पर आ जाएंगे.

आगे 31 तारीख को चंद्रमा कुंभ राशि में पहुंचेंगे, तो कहीं घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है. पढ़ाई में मन लगेगा और दिमाग में अच्छे-अच्छे आइडियाज आएंगे. इसके बाद 2 तारीख की दोपहर को चंद्रमा मीन राशि में आ जाएंगे, जिससे आपके काम-काज की जगह पर आपकी इज्जत और साख बढ़ेगी. आपकी अपनी ही राशि में बैठे बुध आपकी सोच को एकदम क्लियर रखेंगे और 2 तारीख की रात को जब मंगल भी आपकी राशि में आ जाएंगे, तो आपके अंदर एक अलग ही जोश भर जाएगा. बस एक बात का ध्यान रखें कि अपनी जुबान पर थोड़ा कंट्रोल रखें और फालतू की बहसबाजी से दूर रहें.

उपाय: रोज नियम से “ओम बुधाय नमः” का जाप करें.

कर्क साप्ताहिक राशिफल 27 जुलाई से 02 अगस्त 2026

कर्क राशि वालों के लिए यह हफ्ता अपने काम और घर-परिवार दोनों को साथ लेकर चलने का है. हफ्ते की शुरुआत में जब चंद्रमा धनु राशि में होंगे, तो आपके रोज के काम बिना किसी झंझट के टाइम पर निपटेंगे और मन हल्का रहेगा. फिर 28 तारीख की शाम को चंद्रमा जैसे ही मकर राशि में आएंगे, आपका पूरा ध्यान घर-परिवार के मामलों पर और साझेदार वाले काम पर लग जाएंगे.

इसके बाद 31 तारीख को चंद्रमा कुंभ राशि में जाएंगे, तो अपने पैसों का हिसाब थोड़ा संभालकर रखें और बात-बात पर भावुक होने से बचें. फिर 2 तारीख की दोपहर को चंद्रमा मीन राशि में चले जाएंगे, तो आपका मन पूजा-पाठ में, कुछ नया पढ़ने में या कहीं छोटी-मोटी यात्रा पर जाने में करेगा. एक अच्छी बात यह है कि आपकी राशि में गुरु और सूर्य दोनों बैठे हैं, जिससे आपके अंदर का हौसला और भरोसा एकदम बना रहेगा. बस शनि की वजह से अपनी जिम्मेदारियों को निपटाते वक्त बिल्कुल भी जल्दबाजी न करें, थोड़ा तसल्ली और सब्र से काम ले.

उपाय: सोमवार के दिन शिव जी को सफेद फूल चढ़ाएं .

सिंह साप्ताहिक राशिफल 27 जुलाई से 02 अगस्त 2026

सिंह राशि वालों के लिए यह हफ्ता खुश रहने और कुछ नया या रचनात्मक करने के लिए बहुत बढ़िया रहेगा. हफ्ते की शुरुआत में जब चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे, तो लव लाइफ अच्छी चलेगी और अपनों के साथ कुछ पल सुकून के बिताने का मौका मिलेगा. फिर 28 तारीख की शाम को चंद्रमा जैसे ही मकर राशि में आएंगे, आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने और अपने काम-काज में थोड़ा अनुशासन लाने की जरूरत पड़ेगी.

आगे 31 तारीख को चंद्रमा कुंभ राशि में पहुंचेंगे, तो आपकी जरूरी बातचीत और पार्टनरशिप वाले काम तेजी से आगे बढ़ेंगे. इसके बाद 2 तारीख की दोपहर को चंद्रमा मीन राशि में चले जाएंगे, जहाँ आपको मिले-जुले पैसों या किसी के साथ मिलकर किए गए खर्चों का हिसाब-किताब रखना होगा. वहीं 1 तारीख को शुक्र कन्या राशि में आ जाएंगे, उस समय अपने अंदर भरोसा तो पूरा रखें, लेकिन दूसरों से बात करते समय अपनी विनम्रता न खोएं. आपकी यही पॉजिटिव सोच हर छोटी-मोटी परेशानी को आसानी से दूर कर देगी.

उपाय: रोज सुबह उठकर सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल जरूर चढ़ाया करें.

कन्या साप्ताहिक राशिफल 27 जुलाई से 02 अगस्त 2026

कन्या राशि वालों के लिए यह हफ्ता घर-परिवार की बातें संभालने का है. पुरे हफ्ते आपका खुद पर भरोसा बढ़ा रहने वाला है. हफ्ते की शुरुआत में चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे, तो घर में सब ठीक-ठाक रहेगा और मन को सुकून मिलेगा. फिर 28 जुलाई की शाम को चंद्रमा मकर राशि में चले जाएंगे, जिससे बच्चों की तरफ से खुशी मिलेगी, पढ़ाई में मन लगेगा और कुछ नया काम करने का दिल करेगा.

31 जुलाई को चंद्रमा कुंभ राशि में पहुंचेंगे, तो आपके रोज के काम और सेहत से जुड़ी आदतें सुधरेंगी. इसके बाद 2 अगस्त की दोपहर को चंद्रमा मीन राशि में आ जाएंगे, तब आपका पूरा ध्यान अपने पर्सनल रिश्तों और साथ काम करने वालों पर रहेगा. सबसे अच्छी बात यह है कि 1 अगस्त को शुक्र आपकी ही राशि में आ रहे हैं. इससे लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे, आपकी पर्सनालिटी चमकेगी और अपनों के साथ बॉन्डिंग और ज्यादा मजबूत होगी.

उपाय: कोई भी बड़ा या जरूरी काम शुरू करने से पहले गणेश जी को याद कर लिया करें.

तुला साप्ताहिक राशिफल 27 जुलाई से 02 अगस्त 2026

तुला राशि वाले इस हफ्ते अपने डेली रूटीन को सुधारेंगे. अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए यह समय बहुत बढ़िया रहने वाला है. हफ्ते की शुरुआत में जब चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे, तो लोगों से बातचीत आसानी से होगी. इस दौरान छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं और कुछ नया सीखने को मिल सकता है. फिर 28 जुलाई की शाम को चंद्रमा मकर राशि में जाएंगे, तो आपको अपने घर-परिवार की जिम्मेदारियों पर ध्यान देना पड़ेगा.

इसके बाद 31 जुलाई को चंद्रमा कुंभ राशि में आ जाएंगे, तो इस टाइम आप कुछ नया और क्रिएटिव करें और अपनों के साथ अच्छा वक्त बिताएं. फिर 2 अगस्त की दोपहर को चंद्रमा मीन राशि में जाएंगे, जिससे आपको अपनी सेहत और काम-काज को लेकर थोड़ा अनुशासित रहने की जरूरत पड़ेगी. वहीं 1 अगस्त को शुक्र के कन्या राशि में जाने से कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें, थोड़ा रुककर सोच-समझ लें. मिथुन राशि में बैठे बुध आपके दिमाग को प्रैक्टिकल बनाएंगे और आपकी बातों का लोगों पर अच्छा असर पड़ेगा.

उपाय: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को कोई भी खुशबूदार फूल चढ़ा दिया करें.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 27 जुलाई से 02 अगस्त 2026

वृश्चिक राशि वाले इस हफ्ते अपने पैसों का सही हिसाब – किताब रखने वाले हैं. इस हफ्ते आप लोग अपनी बातों से दूसरों का दिल जीत लेंगे. हफ्ते की शुरुआत में जब चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे, तो अपनी कमाई और खर्चों पर एक बार अच्छे से नजर डाल लें. फिर 28 जुलाई की शाम को चंद्रमा जैसे ही मकर राशि में जाएंगे, आपको काम-काज से जुड़ी मुलाकातों, पढ़ाई-लिखाई और छोटी-मोटी यात्राओं से अच्छा फायदा मिलेगा. 31 जुलाई को चंद्रमा कुंभ राशि में आ जाएंगे, तब आपका ध्यान घर के मामलों को सुलझाने पर रहेगा. आप अपने मन को शांत रख पाएंगे.

इसके बाद 2 अगस्त की दोपहर को चंद्रमा मीन राशि में चले जाएंगे, जिससे प्यार-मोहब्बत में बढ़ोतरी होगी और कलात्मक कामों से खुशी मिलेगी . ध्यान रहे कि मीन राशि में शनि उल्टे चल रहे हैं, इसलिए बच्चों और उनकी पढ़ाई को लेकर थोड़ा सब्र रखें . जल्दबाजी न करें, सोच-समझकर बनाई गई योजनाएं ही आपको जीत दिलाएंगी.

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल फूल चढ़ा दिया करें.

धनु साप्ताहिक राशिफल 27 जुलाई से 02 अगस्त 2026

धनु राशि वालों के लिए हफ्ते की शुरुआत बहुत बढ़िया रहने वाली है. आप जोश से भरे रहेंगे और हर काम फटाफट निपटाएंगे. शुरुआत में चंद्रमा जब आपकी ही राशि में रहेंगे, तब आपका मन प्रसन्न रहेगा और खुद पर पूरा भरोसा भी रहेगा. फिर 28 जुलाई की शाम को चंद्रमा के मकर राशि में जाते ही आपका ध्यान इस बात पर रहेगा कि पैसे कैसे बचाएं और अपना बजट कैसे सुधारें.

31 जुलाई को चंद्रमा कुंभ राशि में आएंगे, तब लोगों से मिलना-जुलना, बातें करना और पढ़ाई-लिखाई सब बढ़िया रहेगा. इसके बाद 2 अगस्त की दोपहर को चंद्रमा मीन राशि में जाएंगे, जो आप घर-परिवार वालों के साथ बैठकर अच्छा टाइम बिताएंगे. आपसी रिश्तों में प्यार बढ़ाने का यह एकदम सही समय है. आगे 2 अगस्त की रात को मंगल मिथुन राशि में जाएंगे, जिससे बिजनेस और पार्टनरशिप के काम में नई जान आ जाएगी. बस एक बात ध्यान रखें, किसी को भी हड़बड़ी में बड़ा वादा न करें, थोड़ा सोच-समझकर ही हाथ मिलाएं.

उपाय: गुरुवार के दिन पीले फल या हल्दी का दान कर दिया करें.

मकर साप्ताहिक राशिफल 27 जुलाई से 02 अगस्त 2026

मकर राशि वालों इस हफ्ते कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें. हफ्ते की शुरुआत में चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे, जिससे पुराने रुके हुए कामों को निपटाने का मौका मिलेगा. आप थोड़ा खुद के बारे में भी सोचेंगे. फिर 28 जुलाई की शाम को चंद्रमा आपकी ही राशि यानी मकर राशि में आ जाएंगे, जिससे आपका हौसला बढ़ेगा और आप अपने पर्सनल फैसले खुद, हिम्मत से ले पाएंगे.

31 जुलाई को चंद्रमा कुंभ राशि में जाएंगे जिससे आपका ध्यान पैसों की बचत और आगे के लंबे समय के निवेश पर रहेगा. इसके बाद 2 अगस्त की दोपहर को चंद्रमा मीन राशि में पहुंचेंगे, जिससे लोगों से बातचीत में तेजी आएगी और पढ़ाई-लिखाई में गुरु या किसी गाइड से सलाह-मशवरा हो सकता है. वहीं 1 अगस्त को शुक्र कन्या राशि में आ जाएंगे, जो आपके लिए घूमने-फिरने और कुछ नया सीखने के रास्ते खोल सकते हैं. आपकी यही समझदारी और प्रैक्टिकल सोच आपको फायदा दिलाएगी.

उपाय: शनिदेव की पूजा करें और किसी बुजुर्ग या जरूरतमंद की मदद कर दिया करें.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 27 जुलाई से 02 अगस्त 2026

कुंभ राशि वालों के लिए यह हफ्ता लोगों से जुड़ने का है. आप इस हफ्ते टीम के साथ काम करेंगे और आगे की प्लानिंग करेंगे. हफ्ते की शुरुआत में जब चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे, तो दोस्तों और जान-पहचान वालों से पूरा सपोर्ट मिलेगा. फिर 28 जुलाई की शाम को चंद्रमा जैसे ही मकर राशि में जाएंगे, आपको थोड़ा आराम करने, शांत मन से सोचने और आगे की प्लानिंग करने का अच्छा मौका मिलेगा.

31 जुलाई को चंद्रमा आपकी अपनी राशि यानी कुंभ राशि में आ जाएंगे, जिससे आपकी पर्सनालिटी चमकेगी, दूसरों के बीच आपका असर बढ़ेगा और मन में पॉजिटिव सोच आएगी. इसके बाद 2 अगस्त की दोपहर को चंद्रमा मीन राशि में जाएंगे, जिससे आपको अपने पैसे बचाने और बजट सही करने की समझ मिलेगी. आपकी राशि में राहु बैठें हैं, जो आपके अंदर आगे बढ़ने की इच्छा बढ़ा रहे हैं. वहीं उल्टी चाल चल रहे शनिदेव सलाह देते हैं कि अपने बड़े लक्ष्यों पर टिके रहें और बिना सोचे-समझे कोई फालतू का रिस्क न लें.

उपाय: रोज मन लगाकर “ॐ राहवे नमः” मंत्र का जाप कर लिया करें.

मीन साप्ताहिक राशिफल 27 जुलाई से 02 अगस्त 2026

मीन राशि वालों के लिए यह हफ्ता काम-काज और रिश्तों के मामले में काफी बढ़िया रहने वाला है. हफ्ते की शुरुआत में चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे, जिससे ऑफिस या बिजनेस में आपकी इज्जत बढ़ेगी और नई जिम्मेदारियां भी मिलेंगी. फिर 28 जुलाई की शाम को चंद्रमा मकर राशि में जाएंगे, तो दोस्तों और अपनी टीम के साथ मिलकर काम करने से फायदा होगा.

31 जुलाई को चंद्रमा कुंभ राशि में आ जाएंगे, जिससे मन थोड़ा शांत रहेगा और पूजा-पाठ में मन लगेगा. इसके बाद 2 अगस्त की दोपहर को चंद्रमा आपकी ही राशि में आ जाएंगे, जिससे आप खुद पर भरोसा करके जीवन के बड़े फैसले खुद ले पाएंगे. आपकी राशि में शनि उल्टी चाल चल रहे हैं, तो जल्दबाजी न करें और सब्र से काम लें. वहीं 2 अगस्त की रात को मंगल भी मिथुन राशि में जाएंगे, जिससे घर-परिवार की जिम्मेदारियां थोड़ी बढ़ सकती हैं. अपनी बात प्यार से कहेंगे, तो घर का माहौल एकदम बढ़िया रहेगा.

उपाय: सोमवार के दिन शिवजी को जल चढ़ाएं और उसमें थोड़े से काले तिल मिला लें.

ये भी पढ़ें-

साल 2026 में आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? सभी 12 राशियों का वार्षिक भविष्यफल

नया साल किन मूलांक वालों के लिए रहेगा लकी, किसे करना पड़ेगा स्ट्रगल? अंक ज्योतिष से जानें अपना वार्षिक राशिफल

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए astropatri.com पर संपर्क करें.

About Uma Shankar

Uma Shankar writes about finance, business, and investment topics. He simplifies complex subjects like stock market, banking, tax, and cryptocurrency to help readers make informed financial decisions. Data-driven reporting is his strength.

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • Cashless treatment of 8,069 cancer patients, Punjab government spent ₹20.22 crore
  • Who is Rajni, who made Mayank Yadav’s body as strong as iron?
  • Move beyond makeshift measures and implement permanent solutions, Supreme Court directs Center and NTA in NEET paper leak case.
  • Ahaan Film: Now Ahaan Pandey will be seen in action avatar, Sharvari will create a blast with him, the release date of the action film has arrived.
  • CKYC 2.0 will be implemented from August! The way of opening accounts and investing will completely change

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026

Categories

  • Entertainment
  • International
  • Lifestyle
  • National
  • Sports

Copyright © 2026